{"_id":"676ca05fe4f3d6ac46035199","slug":"100-trains-will-stop-at-mirzapur-station-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-127301-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 100 ट्रेनाें का मिर्जापुर स्टेशन पर होगा ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 100 ट्रेनाें का मिर्जापुर स्टेशन पर होगा ठहराव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। प्रयागराज महाकुंभ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे कई विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। अब तक 100 ट्रेनों की सूची जारी की गई है, जिनका मिर्जापुर स्टेशन पर ठहराव होगा।
रेलवे के प्रयागराज मंडल की ओर से पिछले दो सप्ताह के दौरान मिर्जापुर, विंध्याचल और चुनार रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनाें की सूची जारी की जा चुकी है। इनमें 100 ट्रेनें ऐसी हैं जिनका ठहराव मिर्जापुर, चुनार व विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर होगा। इसमें कानपुर सेंट्रल-भागलपुर एक्सप्रेस, भुवनेश्वर-टुंडला एक्सप्रेस, पुरी-टूंडला एक्सप्रेस, टिटिलागढ़-टुंडला एक्सप्रेस, विशाखापट्टनम-पं. दीनदयाल एक्सप्रेस, विशाखापट्टनम-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन, रानी कमलापति-अगरतला, मैसूर-दानापुर एक्सप्रेस, कामाख्या-टुंडला, नाहरलगुन-टुंडला, टाटानगर-टुंडला, रांची-टुंडला आदि ट्रेनें शामिल हैं। मिर्जापुर के स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि अब तक 100 उन ट्रेनाें की सूची मिली है, जिनका ठहराव मिर्जापुर स्टेशन पर होगा।

पुवायां के गांव मुड़िया वैश्य निवासी रागिनी का फाइल फोटो। स्रोत मायके के लोग
विज्ञापन