{"_id":"5eb0030f8ebc3e905107179b","slug":"100-should-be-checked-those-coming-from-outside-mirzapur-news-vns523238834","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहर से आने वालों की शत प्रतिशत जॉंच की जाये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहर से आने वालों की शत प्रतिशत जॉंच की जाये
विज्ञापन
मिर्जापुर। डीएम सुशील कुमार पटेल ने कोविड-19 के दृष्टिगत अन्य प्रदेशों से आने वाले श्रमिकों/प्रवासियों के आने पर उनकी शत प्रतिशत जांच के निर्देश सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी को दिया। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में उन्होंने कहा कि अन्य प्रदेशों से जनपद में किसी भी रास्ते से चाहे वे किसी वाहन से लाये जा रहे हों या किसी रास्ते से पैदल आ रहे हों उन सभी का शत प्रतिशत स्वास्थ्य परीक्षण किया जाये।
उनका पूरा विवरण यथा नाम, मोबाइल नंबर, पूरा पता, आधार नंबर, एकाउंट नंबर आदि लिखा जाये। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों से जांच के बाद जिला मुख्यालय पर बनाये गये क्वारंटाइन सेंटर में लाया जाये जहा पर परीक्षण के बाद उन्हें प्रमाण पत्र निर्गत करने के बाद ही घरों को भेजा जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि बाहर से आये हुए व्यक्तियों जिनका मेडिकल परीक्षण किया गया है, उनको 21 दिन तक होम क्वारंटाइन किया गया है वह घर में रहेंगे। यदि कोई बाहर निकलता है तो उसकी सूचना थाने में उक्त समिति के समिति दें। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति गांव में बिना मेडिकल चेकअप करवाये प्रवेश करता है तो उसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस थाने में तथा संबंधित एसडीएम कार्यालय को समिति के सदस्य को देना होगा। जिलाधिकारी ने इस दौरान बचों का टीकाकरण, गर्भवती माताओं व बच्चों का पंजीकरण, वार्षिक कार्ययोजना, कोरोना के रोकथाम एवं बचाव पर चर्चा तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रत्येक बिंदुओं पर चर्चा की। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी सहित सभी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी व संबंधित चिकित्सक उपस्थित रहे।