फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   10 lakh rupees stolen from a jewellery shop, CCTV footage surfaces

Mirzapur News: सराफा की दुकान से 10 लाख की चोरी, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

Sat, 18 Apr 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
10 lakh rupees stolen from a jewellery shop, CCTV footage surfaces
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के जिउती भटेवरा स्थित श्रेया ज्वेलर्स की दुकान में बृहस्पतिवार की रात को चोरों ने सवा घंटे तक दुकान का शटर तोड़ने के बाद नकदी और लाखों रुपये के गहने समेत 10 लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर लिया। सुबह दुकान पर गए दुकान मालिक को चोरी की जानकारी हुई। दुकानदार ने गुरुसंडी चौकी को सूचना दी। पुलिस ने जांच पड़ताल की। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। दो चोर चोरी करते हुए दिखाई दे रहे है।
विज्ञापन

गांव के संजय बिंद ने बताया कि उनके भाई अनिल कुमार बिंद की जिउती भटेवरा में श्रेया ज्वेलर्स नाम से दुुकान है। वह शाम को दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह दुकान पर आए तो देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ है। शटर को उठाया तो अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। चोर दुकान में रखा रखे सवा लाख की नकदी और लाखों रुपये का सोने-चांदी का आभूषण चोरी कर ले गए। सीसीटीवी को चेक की तो रात एक बजकर 50 मिनट पर दो चोर दुकान के शटर का ताला तोड़ते दिखाई दे रहे हैं। ताला तोड़कर दुकान में घुसे चोर चोरी करने के बाद रात को तीन बजकर सात मिनट पर बाहर निकले हैं। देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि चोरी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed