फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   10 accused who had converted 2,000 people were sent to jail

Mirzapur News: दो हजार लोगों का धर्मांतरण करा चुके 10 आरोपियों को भेजा जेल

Tue, 16 Dec 2025 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
10 accused who had converted 2,000 people were sent to jail
धर्मांतरण मामले में गिरफ्तार आरोपी। स्रोत -पुलिस
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के खरहरा गांव में स्थित धर्मस्थल में लोगों का धर्मांतरण कराने के 10 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार पादरी और उसकी टीम दो साल में आसपास के गांवों के दो हजार लोगों का धर्मांतरण करा चुकी है।
विज्ञापन

देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि आरोपी पादरी भोला पटेल निवासी तिलवां थाना रेवतीपुर थाना गाजीपुर, कृष्णकांत तिवारी निवासी बढ़ौली, अंगनू प्रसाद निवासी लेढू, पादरी की पत्नी माया पटेल, फूलपत्ती निवासी जसोवर पहाड़ी, सुशीला देवी निवासी किरतारतारा, हीरावती देवी निवासी खरहरा, रेनू तिवारी निवासी बढ़ौली, लक्ष्मी निवासी किरतारतारा व साधना निवासी विश्वनाथपुर का चालान कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

देहात कोतवाल ने बताया कि भोला पटेल और उसकी टीम ने खरहरा, रामचंदरपुर, लेड़ू व अन्य गांव से दो हजार से अधिक लोगों का धर्मांतरण कराया है। कुरकुठिया निवासी आनंद दुबे ने देहात कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि भोला पटेल ने एक सप्ताह पहले रुपये और बच्चे को पढ़ने लिखने व इलाज संबंधित सुविधा का लालच देकर धर्म विशेष अपनाने के लिए दुष्प्रेरित किया। रविवार को खरहरा स्थित एक धर्मस्थल में बुलाया था। वहां जाने पर विभिन्न गांवों के लोग बैठे मिले। पादरी भोला पटेल अन्य लोगों के साथ मौजूद था। वहां गरीब हिंदू परिवार के 30 से 40 लोग मौजूद थे। पुलिस ने 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की थी। उनके पास से चार धार्मिक पुस्तक, 10 कॉपी-किताबें, तीन स्मार्ट मोबाइल फोन व एक की-पैड मोबाइल बरामद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ कार्यालय से मिलता था फंड
मिर्जापुर। पादरी भोला पटेल को लखनऊ के कार्यालय से फंड मिलता था। थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि भोला पटेल क्षेत्र का जोनल हेड था। अंगनु व अन्य को लेकर जाता था। बताता था कि यह मुख्य कार्यालय है। यहां से ही पढ़ाई, बीमारी आदि के लिए पैसा मिलता है। मदद मिलती है। भोला ने अंगनू को धर्मांतरण कराने के लिए प्रशिक्षित कर दिया था। पहले चलता था स्कूल
मिर्जापुर। भोला पटेल ने बताया कि वह पहले मिशनरी के लखनऊ स्थित एक स्कूल में पढ़ाता था। वहां तबीयत खराब हुई तो लोगों ने प्रार्थना कराया। तबीयत ठीक होने पर विश्वास जगा। इसके बाद दो साल पहले उसे खरहरा स्थित धर्मस्थल भेजा गया। बताया कि खरहरा धर्मस्थल में पहले स्कूल चलता था जो कोविड के समय बंद हो गया।

इस साल धर्म परिवर्तन के दर्ज हो चुके हैं 15 मामले
मिर्जापुर। जिले में इस साल धर्म परिवर्तन के 15 मामले दर्ज हो चुके हैं। इसमें 11 मामले युवती को बहला कर भगाने के बाद धर्म परिवर्तन कराकर शादी कराने आदि के मामले है। चार मामले ऐेसे हैं, जिसमें बड़े स्तर पर धर्म परिवर्तन कराने की प्राथमिकी दर्ज हुई है। विंध्याचल थाने में धर्म परिवर्तन कराने की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। देहात कोतवाली क्षेत्र के भुजवा चौकी निवासी विजय एम को गिरफ्तार किया गया था। अहरौरा थाना में 30 सितंबर को पुलिस ने धर्मांतरण मामले में देव सहायम डेनियर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद लालगंज पुलिस ने जेम्स उर्फ रामदीन उर्फ राजू और उसकी पत्नी सरिता देवी को धर्म परिवर्तन कराने के मामले में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed