फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   minor girl raped by two men for one year

साल भर तक लूटी आबरू, फिर नवजात को मारा

Wed, 23 Jan 2013 09:31 AM IST
गोंडा/ब्यूरो
गोंडा/ब्यूरो Updated Wed, 23 Jan 2013 09:31 AM IST
विज्ञापन
minor girl raped by two men for one year

चाचा और भतीजे ने एक किशोरी के साथ एक साल तक रेप किया। विरोध करने पर भाई को जान से मारने की धमकी दी। इस बीच, अक्टूबर में किशोरी ने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसे दोनों ने मारा डाला। मंगलवार देर शाम किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने चाचा-भतीजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय रीमा (परिवर्तित नाम) ने मंगलवार को थाने में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार उसके पिता मुंबई में कारोबार करते हैं। मां की पांच साल पहले ही मृत्यु हो चुकी है। वह अपने 14 वर्षीय भाई के साथ गांव स्थित मकान में रहती है।
विज्ञापन


नवजात की हत्या
गांव के ही दो युवक जो रिश्ते में चाचा और भतीजा हैं, उन्होंने डरा धमकाकर रीमा के साथ एक साल तक दुराचार करते रहे। विरोध करने पर दोनों उसके भाई को जान से मारने की धमकी देते रहे। इस बीच किशोरी गर्भवती हो गई और अक्टूबर में एक बच्चे को जन्म दिया, जिसे चाचा-भतीजे ने मारकर फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रीमा के पिता जब मुंबई से वापस लौटे तो बेटी ने उन्हें आपबीती सुनाई। इस पर मंगलवार देर शाम किशोरी की तहरीर पर थाना खोड़ारे में आरोपी चौधरी शर्मा और शिवसरन शर्मा के खिलाफ दुराचार, धमकी देने समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने शिवसरन को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष राजेन्द्र दुबे ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed