फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   mehwish threatened to self immolation with her daughters

इंसाफ न मिला तो कर लूंगी आत्मदाहः महविश

Mon, 25 Feb 2013 09:53 AM IST
मेरठ/ब्यूरो
मेरठ/ब्यूरो Updated Mon, 25 Feb 2013 09:53 AM IST
विज्ञापन
mehwish threatened to self immolation with her daughters

बुलंदशहर के चर्चित अब्दुल हकीम हत्याकांड की विवेचना में पुलिस ने ‘खेल’ कर दिया है। पुलिस ने जांच में इस हत्याकांड को ऑनर किलिंग की बजाय छेड़छाड़ के विरोध में हत्या होना बताया है। अब्दुल हकीम की पत्नी महविश ने कहा है कि अगर उसे इंसाफ न मिला तो वह दोनों बेटियों के साथ आत्मदाह कर लेगी। इस पर डीआईजी ने बुलंदशहर के सीओ और एसओ को तलब कर दोबारा जांच करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


बुलंदशहर कोतवाली देहात के गांव भाटगढ़ी में चार माह पहले अब्दुल हकीम ने पड़ोस की महविश से प्रेम प्रसंग के चलते घर से भागकर शादी कर ली थी। दोनों की लव स्टोरी को फिल्म स्टार आमिर खान के टीवी शो ‘सत्यमेव जयते’ में प्रसारित किया गया था। 22 नवंबर को महविश के परिजनों ने अब्दुल हकीम की हत्या कर दी।
विज्ञापन


आमिर खान के प्रयासों के बाद जैसे-तैसे बुलंदशहर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा। लेकिन, आरोप है कि इसके बाद पुलिस ने विवेचना में ऑनर किलिंग की बजाय छेड़छाड़ के विरोध में हत्या होना दिखा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईजी ने रविवार को बुलंदशहर के सीओ लाल सहाब यादव, कोतवाली देहात एसओ राकेश कुमार को तलब किया और दोबारा जांच करने के आदेश दिए। इस दौरान महविश ने डीआईजी के समक्ष कहा कि यदि पति के हत्यारों को सजा न मिली तो वह अपनी दोनों बेटियों के साथ आत्मदाह कर लेगी। डीआईजी ने महविश को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed