फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Zubair murder case: Police got big clues, conspiracy hatched in jail with betel nut worth 70 lakhs

जुबेर हत्याकांड : पुलिस को हाथ लगे बड़े सुराग, 70 लाख की सुपारी लेकर जेल में रची गई साजिश, दिल्ली में शूटर

Thu, 25 Nov 2021 01:09 PM IST
Dimple Sirohi गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 25 Nov 2021 01:09 PM IST
सार

पार्षद जुबैर हत्याकांड का खुलासा करने में पुलिस के पसीने छूट गए। अब जाकर पुलिस को इस मामले में बड़े सुबूत हाथ लगे हैं। पुलिस के अनुसार पार्षद की हत्या की साजिश तिहाड़ जेल में 70 लाख की सुपारी देकर रची गई थी।  

विज्ञापन
Zubair murder case: Police got big clues, conspiracy hatched in jail with betel nut worth 70 lakhs
आत्महत्या करने वाला छात्र सालिम व जुबैर का फाइल फोटो दाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के शास्त्रीनगर के पॉश इलाके में पार्षद जुबेर अंसारी की हत्या के तार दिल्ली तिहाड़ जेल तक जुड़े हुए हैं। मास्टरमाइंड तिहाड़ जेल में बंद है और शूटर दिल्ली के बताए गए हैं। हत्या करने वाला मेरठ का शातिर अपराधी शारिक है, जोकि एक गैंग का सरगना है। उसने ही 70 लाख की सुपारी देकर पार्षद की हत्या कराई है। पुलिस मास्टरमाइंड और प्लान का का ही पता लगा पाई है। 

विज्ञापन


एआईएमआईएम के पार्षद जुबेर अंसारी की हत्या को तीन महीने बीतने वाले हैं। उसकी पत्नी बीच इद्दत से उठकर सड़क पर धरना भी दे चुकी है। इसके बावजूद खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस बस यही कहती रही कि जुबेर की हत्या करोड़ों रुपये के लेनदेन को लेकर हुई है।
विज्ञापन


किठौर के राधना गांव के मूल निवासी फतेहयाब व जब्बार का नाम पुलिस की जांच में सामने आता है, लेकिन सबूत नहीं मिले हैं। अब पुलिस का दावा है कि दिल्ली के दो शूटरों ने पार्षद की हत्या की। 70 लाख में शारिक ने सुपारी ली और दिल्ली के शूटरों से हत्या करा दी। शारिक पांच साल से जेल में बंद है। पुलिस दावा कर रही है कि हत्याकांड की साजिश तिहाड़ जेल में ही रची गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: मोदीपुरम से निकली भाजपा ट्रैक्टर रैली, मुस्लिम कार्यकर्ताओं ने लगाए योगी मोदी जिंदाबाद के नारे 

यह हुई थी वारदात
मेडिकल थानाक्षेत्र में शास्त्रीनगर एल-ब्लाक में 28 अगस्त 2021 को पार्षद जुबेर की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में शूटर दिखाई दिए थे। पुलिस ने फतेहयाब और जब्बार समेत पांच लोगों को पकड़ा था। पुलिस हत्याकांड का खुलासा करने जा रही थी, तभी फतेहयाब के बेटे ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर खुदकुशी कर ली थी।


करोड़ों के लिए 70 लाख की सुपारी

पुलिस की जांच में सामने आया है कि जुबेर की उत्तराखंड की करोड़ों रुपये की संपत्ति कब्जाने के लिए हत्या कराई गई। तिहाड़ जेल में शारिक से साजिश करने वालों की मुलाकात हुई थी, इसके सबूत पुलिस ने जुटा लिए हैं।

गिरफ्तारी के बाद खुलासा
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कहा कि इस वारदात के मास्टरमाइंड और सुपारी देने वालों का नाम पता चल गया है। सुबूत भी जुटा लिए हैं। शूटरों की गिरफ्तारी होते ही खुलासा कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed