फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: BJP tractor rally from Modipuram, Muslim workers raised slogans of Yogi Modi Zindabad

मेरठ: मोदीपुरम से निकली भाजपा ट्रैक्टर रैली, मुस्लिम कार्यकर्ताओं ने लगाए योगी-मोदी जिंदाबाद के नारे

Thu, 25 Nov 2021 12:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 25 Nov 2021 12:37 PM IST
सार

मोदीपुरम से भाजपा किसान मोर्चा की ट्रैक्टर रैली को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री सत्येंद्र भराला के नेतृत्व में रवाना किया गया। क्षेत्रीय महामंत्री सत्येंद्र भराला के साथ मुस्लिम समाज के कार्यकर्ता भी शामिल रहे।

विज्ञापन
Meerut: BJP tractor rally from Modipuram, Muslim workers raised slogans of Yogi Modi Zindabad
भाजपा की ट्रैक्टर रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के मोदीपुरम से गुरुवार को भाजपा किसान मोर्चा की ट्रैक्टर रैली निकाली गई। ट्रैक्टर रैली को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री सत्येंद्र भराला के नेतृत्व में कार्यकर्ता ट्रैक्टर व गाड़ियों को लेकर भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाकर रैली में शामिल होने के लिए निकले। ट्रैक्टर को चला रहे क्षेत्रीय महामंत्री सत्येंद्र भराला के साथ में मुस्लिम समाज के कार्यकर्ता भी शामिल रहे, जो भाजपा और योगी मोदी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। उनका कहना था कि मुस्लिमों को सबसे ज्यादा सुविधा भाजपा की सरकार में मिल रही है।

विज्ञापन


मुस्लिम कार्यकर्ताओं ने लगाए योगी-मोदी जिंदाबाद के नारे
मोदीपुरम से भाजपा किसान मोर्चा की ट्रैक्टर रैली को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री सत्येंद्र भराला के नेतृत्व में रवाना किया गया। भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक ट्रैक्टर व गाड़ियों को लेकर भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाकर रैली में शामिल होने के लिए निकले।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:यूपी चुनाव 2022: बसपा ने सरधना से संजीव धामा को बनाया प्रत्याशी, त्रिकोणीय मुकाबले के बन रहे आसार 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सत्येंद्र भराला का कहना है कि पूरे प्रदेश में भाजपा किसान ट्रैक्टर रैली निकाल रही है। पिछले 15 दिन से सभी जनपदों में टैक्टर रैली की तैयारी की गई थी। अलग-अलग जनपदों में जिसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा से हर वर्ग जोड़ रहा है। किसान भी भाजपा के साथ है और अब विपक्ष के पास में कोई मुद्दा नहीं बचा है। देश के प्रधानमंत्री ने कृषि कानून वापस कर दिया है और कैबिनेट से भी रद्द कर दिया है।इसलिए अब आंदोलन का कोई औचित्य नहीं बनता है। आंदोलनकारी अपने घर लौट जाएं।

जनपद में किसान ट्रैक्टर रैली ऐतिहासिक होगी
सत्येंद्र भराला ने कहा कि पूरे जनपद से किसान किसान रैली में ट्रैक्टर लेकर पहुंच रहे हैं। पूरे प्रदेश में किसान मोर्चा किसानों के हित में काम कर रहा है और सरकार की योजनाओं को किसानों तक पहुंचा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed