फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Zip Sports complex will be built in the city

जिपं. शहर में बनाएगा स्पोटर्स कांप्लेक्स

Sun, 29 Sep 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
Zip Sports complex will be built in the city
बोर्ड बैठक में मौजूद जिपं अध्यक्ष कुलविंदर सिंह व अन्य अधिकारी। - फोटो : aaa
मेरठ। जिला पंचायत शहर में अपनी 28 बीघा जमीन पर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनाएगा। नौचंदी क्षेत्र में बीएसए दफ्तर से सटी इस जमीन को अभी तक कृषि के लिए ठेके पर दिया जाता रहा है।
विज्ञापन

बोर्ड बैठक में इस स्पोर्ट्स कांपलेक्स का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने और नौचंदी मैदान के पास स्थित शांता स्मारक कॉलेज के सामने वाले द्वार का नाम अटल बिहारी वाजपेयी द्वार रखने का प्रस्ताव पारित हुआ। बैठक में सदस्य शफीक और कुछ अन्य सदस्यों ने किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी से हैंडपंप लगवाने की मांग की। कहा कि विधायक जिपं. निधि की बात भी करते हैं ऐसे में वह हैंडपंप लगवाने के अधिकार दें। जिस पर विधायक ने दो टूक कहा कि जिपं. निधि मिले या नहीं। लेकिन वह हैंडपंप नहीं देंगे। सदस्यों के नाराजगी जताने पर विधायक ने प्रस्ताव मांगते हुए हैंडपंप लगवाने में सहयोग की बात कही।
विज्ञापन

सदस्य डॉ. मनोज अधाना ने कहा कि पड़ोसी जिलों में विकास के लिए बहुत पैसा आता है। लेकिन हमारे यहां क्यों नहीं आ रहा। उन्होंने गढ़ रोड की बदहाली का मुद्दा उठाया। जिस पर किठौर विधायक ने कहा कि इस संबंध में एनएचएआई अधिकारियों से वार्ता हो चुकी है। बिजनौर सांसद मलूक नागर के प्रतिनिधि लखीराम नागर ने कहा कि सरकार आपकी है, आप लोग ही जानो। लेकिन उन्होंने सीडीओ से कहा कि बैठक में आए सभी विभागों की उपस्थिति लें। जिससे पता चले कि कौन अधिकारी मौजूद नहीं है। बैठक में रोहताश पहलवान, विक्की तनेजा, सपना हुड्डा, सतपाल सिंह, डब्बू प्रधान आदि ने भी मुद्दे उठाए। सदस्यों ने हैंडपंप लगाने, अधिकार न मिलने, विकास कार्य न होने की बातें कहीं। संचालन अपर मुख्य अधिकारी प्रदीप सक्सेना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के चारों तरफ लगेंगे गेट
बैठक में प्रस्ताव पारित हुआ कि मखदूमपुर गंगा मेले में स्थायी गेट बनेगा, जिस पर सभी सदस्यों के अलावा शहीदों और महापुरुषों के नाम व फोटो होंगे। शहर के चारो कोनों पर जहां सीमाएं समाप्त हो रही हैं, वहां भी गेट लगेंगे। सभी सदस्य अपने-अपने क्षेत्र के एक-एक तालाब की पूरी तरह से जिम्मेदारी लेंगे।
नक्शा स्वीकृति की नई दरों को मंजूरी
बोर्ड बैठक में जिपं. द्वारा रखे गए नक्शा स्वीकृति की नई दरों को भी मंजूरी प्रदान की गई। जिपं. अध्यक्ष कुलविंदर सिंह ने कहा कि जिला पंचायत के काफी बड़े क्षेत्र को एमडीए अपनी सीमा में शामिल कर रहा है। जिस कारण हमें अपनी आय के स्रोतों को बनाए रखने के लिए दुकान व अन्य संपत्तियों के किराये के साथ नक्शा स्वीकृति आदि की दरों में भी संशोधन करना होगा।

मुझसे करें शिकायत : सीडीओ
सीडीओ ईशा दुहन ने कहा कि अगर कहीं भी कोई भी गड़बड़ी आप लोगों को दिखाई दे रही है तो इसकी शिकायत मुझसे व्यक्तिगत, मोबाइल नंबर या व्हाट्स एप पर कर सकते हैं। अगर कहीं नल खराब हैं तो तत्काल कार्यवाही होगी। ठेकेदारों और प्रधानों की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed