फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   zero amount ticket maamle

जीरो अमाउंट टिकट मामले में बढ़ गए घपलेबाज

Thu, 25 Aug 2016 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Thu, 25 Aug 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
zero amount ticket maamle
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एमसीटीएसएल में हुए जीरो अमाउंट टिकट घपले में कुछ और कर्मी पकड़ में आए हैं। अब तक जांच से बाहर चल रहे फोरमैन को भी कर्मचारियों के हंगामा करने पर जांच में शामिल कर लिया गया है।
विज्ञापन

लाखों रुपये की चपत लगाने वाले दोषी कर्मचारियों का मामला बोर्ड बैठक में रखा जाना है। बोर्ड के फैसले अनुसार ही इन पर कार्रवाई की जानी है। फिलहाल पकड़े गए परिचालकोें को ऑफ रोड किया गया है। दोषी टीआई भी चेकिंग से हटा दिए गए हैं।
विज्ञापन

मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड में कार्यरत संविदा परिचालकों ने ईटीएम से निकलने वाली जीरो अमांउट के टिकट यात्रियों को देकर कंपनी को करीब 6 लाख रुपये की चपत लगाई है। मामले की जांच में पकड़ में आए करीब एक दर्जन परिचालकों को उन्हें ऑफ रोड कर दिया गया था। दूसरे चरण की जांच में भी करीब आधा दर्जन संविदा परिचालक पकड़ में आए हैं। इन पर भी करीब एक लाख रुपये गबन करना सिद्ध हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कंपनी का फोरमैन भी मामले में संलिप्त बताया गया है। कर्मचारी नेताओं के दबाव में फोरमैन को जांच में शामिल किया गया है। अधिकारियों पर फोरमैन को बचाने का आरोप भी लगाया गया है। मामले के एक बार फिर से गरमाने से परिचालकों में हड़कंप मचा है। कंपनी के एमडी संदीप लाहा ने बताया कि पहले चरण की जांच पूरी हो गई थी। इसमें एक दर्जन से ज्यादा परिचालक दोषी मिले थे। दूसरे चरण की जांच में भी आधा दर्जन परिचालक दोषी मिले हैं। मामला कंपनी की बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।


मामले को दबाने का प्रयास
घपले का खुलासा करने वाले एवं रोडवेज कर्मचारी संघ के शाखा अध्यक्ष विकास राणा ने बताया कि यह मामला अधिकारियों के खुलासे से कहीं बड़ा है। अधिकारी इसे दबाने का प्रयास कर रहे हैं। दो महीने होने के बाद भी मामले में दोषी कर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई है। जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होगी, उनकी यूनियन आंदोलन करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed