फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   yuvti ki parchi ne dillayi nark se mukti

युवती की पर्ची ने दिलाई नर्क से मुक्ति

Tue, 28 Nov 2017 11:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 28 Nov 2017 11:10 AM IST
विज्ञापन
yuvti ki parchi ne dillayi nark se mukti
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

20 साल की सबीना (काल्पनिक नाम) ने कबाड़ी बाजार की नर्क भरी जिंदगी से छुटकारा पाने की आस ही छोड़ दी थी। लेकिन उसकी सूझबूझ और एक युवक के हौसले ने उसे इस जिल्लत भरी जिंदगी से छुटकारा दिला दिया। सबीना को छह माह से बंधक बनाकर जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। पीड़िता की दर्दभरी दास्तान सुनकर पुलिस अफसर भी हैरानी में है। सुनने और पढ़ने में भले ही शायद किसी फिल्म जैसी कहानी लगे, लेकिन हकीकत है। गुम हई लाडली की महीनों बाद फोन पर आवाज सुनकर परिजन भी मेरठ के लिए चल दिए हैं। पश्चिमी बंगाल के 24 परगना जिले के एक गांव की रहने वाली सबीना छह माह पहले घर से निकली थी। इस बीच उसका कार से अपहरण कर लिया। नशीला पदार्थ देकर तीन दिन तक कोलकाता में एक मकान में रखा गया, वहां उसके जैसी कई अन्य युवतियां भी थी। उसके बाद उसे मेरठ में कबाड़ी बाजार के एक कोठे पर बेच दिया। सबीना को यातनाएं देकर जबरन देह व्यापार में धकेल दिया गया। शनिवार को सबीना के गांव का एक युवक उसके लिए नर्क भरी जिंदगी से मुक्ति पाने का रास्ता बनकर आया। यह युवक मुजफ्फरनगर में एक सराफ के यहां काम करता है। शनिवार को युवक सराफा बाजार आया था। जाते समय कबाड़ी बाजार से निकला तो सबीना ने उसे पहचान लिया। युवक की नजरें भी सबीना को पहचान गई। 

विज्ञापन


सबीना ने हिम्मत करके कोठे से एक पर्ची लिखकर नीचे फेंक दी। सबीना ने लिखा कि शाम को ग्राहक बनकर इस कोठे पर आना तो मैं कुछ बताऊंगी। युवक आठ बजे रात में उसी कोठे पर ग्राहक बनकर पहुंचा, वहां सबीना ने उसे दर्द भरी दास्तान सुनाई और कहा कि भैया कुछ भी हो मुझे बस यहां से बंधनमुक्त करा दो। युवक ने सबीना की आपबीती अपने मोबाइल फोन मे रिकार्डिंग कर ली। रविवार को युवक स्थानीय दुकानदार के नौकर को लेकर एंटी हृयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट थाने पहुंचा और एसओ रश्मि चौधरी को पूरे मामले की जानकारी दी। सीओ संजीव देशवाल और एएचटीयू ने युवक को साथ लेकर कोठे पर छापा मारा और सबीना को बंधन मुक्त कराया। एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने बताया कि कोठा संचालिका मनीषा और मीना को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सबीना के परिजनों से बात कराई गई। लाड़ली बेटी की आवाज सुनकर बेटी को लेने परिजन रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन


दो अन्य युवती भी हुई बंधनमुक्त
महिला पुलिस को देखकर कोलकाता की दो अन्य युवतियों ने भी शोर मचा दिया। पुलिस ने उन्हें भी बंधनमुक्त कराया। एक युवती ने रोते हुए कहा कि उसके तीन माह का बच्चा था। चार माह पहले वह अपनी भाभी के साथ बाहर निकली थी। तीन महिलाओं ने उन्हें काम दिलाने का झांसा देकर यहां लाकर बेच दिया था। एसपी क्राइम शिवराम यादव का कहना है कि जांच पड़ताल में सामने आया कि महिलाओं का गिरोह है। जो बिहार, पश्मिची बंगाल, असम, राजस्थान, आंधप्रदेश और अन्य राज्यों से लड़कियों को अपहरण कर अलग अलग स्थानों पर बेचता है। गिरोह के नेटवर्क पर पुलिस काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed