फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Yuva Diwas 2020, The youth of Meerut are brightening India's name in the world

Yuva Diwas 2020: देश क्या दुनिया में नाम कमा रहे हैं मेरठ के सितारे, पढ़िए- ये खास रिपोर्ट

Sun, 12 Jan 2020 12:49 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 12 Jan 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
Yuva Diwas 2020, The youth of Meerut are brightening India's name in the world
मेरठ के युवा - फोटो : अमर उजाला

सपने बुनने की उम्र में मेरठ के युवा कीर्तिमान स्थापित कर शहर का नाम रोशन कर रहे हैं। कभी अभिनय, नृत्य, गायन और वादन तो कभी खेल के मैदान में। मेरठी युवाओं का हुनर किसी एक क्षेत्र में सीमित नहीं है। हर फन में माहिर यहां के युवा देश ही नहीं विदेश में भी अपने कौशल का सिक्का जमाकर आगे बढ़ रहे हैं। खेल में हरफनमौला तो फैशन और लेखन के क्षेत्र में भी उनका दबदबा है। शहर के फनकारों की कला प्रदेश और देश में अपनी छाप छोड़ रही है। 

विज्ञापन


आस्ट्रेलिया फैशन वीक में छाईं नेहा राघव
सुभारती फैशन कॉलेज की छात्रा नेहा राघव ने आस्ट्रेलिया फैशन वीक में जगह बनाकर लोगों को अपना हुनर दिखाया। मेरठ निवासी नेहा को बचपन से ही कुछ अलग करने का जुनून था। इंटरमीडियट के दौरान उन्हें लगा कि फैशन और स्टाइलिंग उनके लिए बेस्ट करियर विकल्प है। इसके बाद उन्होंने फैशन डिजायनिंग कोर्स में प्रवेश लिया। नेहा मई बॉल क्वीन, दिल्ली मॉडल ऑफ द सिटी अवार्ड जीत चुकी हैं। देहरादून सेलिब्रिटी फैशन वीक, यूपी फैशन फेस्टिवल जैसे शो में बेस्ट डिजायनर व मॉडल का खिताब भी पाया है। 
विज्ञापन


शाइन की एंबेसडर बनीं अपूर्वा
फैशन और मॉडलिंग की दुनिया में शहर का नाम रोशन करा रही हैं अपूर्वा भल्ला। सुभारती विवि से फै शन डिजायनिंग की शिक्षा ले रही अपूर्वा भल्ला का सपना बॉलीवुड फैशन डिजायनर बनना है। इस सपने को पूरा करने के लिए अपूर्वा कदम बढ़ा चुकी है। अपूर्वा को हाल में ही शाइन फैशन का एंबेसडर चुना गया है। पर्ल एकेडमी में बेस्ट इनोवेटिव कलेक्शन का खिताब जीत चुकी हैं। वह अपना फैशन ब्लॉग चलाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक हाथ से बल्लेबाजी कर दे रहे चुनौती
किला परीक्षितगढ़ निवासी 17 वर्षीय क्रिकेटर प्रमोद कुमार ने 8 साल पहले हादसे में अपना एक हाथ गवां दिया था। पिता ओमप्रकाश मजदूर हैं। कमजोर आर्थिक स्थिति और एक हाथ न होने के बाद भी प्रमोद अच्छे गेंदबाजों को चुनौती दे रहे हैं। पैरा यूपी टीम में जगह बनाने के लिए वह करन पब्लिक स्कूल में अभ्यास कर रहे हैं। एक हाथ से कवर ड्राइव और स्टेट में शॉट लगाकर युवाओं के लिए प्रेरणा बने हुए हैं। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि प्रमोद अपनी लगन से यूपी नहीं पैरा टीम इंडिया में जगह बनाने में कामयाब होगा।   
 
शूटिंग में कमाल दिखा रहीं चितवन 
गंगा सागर निवासी चितवन चौधरी ने 13 साल की उम्र में ही शूटिंग में कमाल दिखाते हुए नेशनल के साथ इंडिया टीम ट्रायल में जगह पक्की की है। 10 मीटर एयर पिस्टल में शानदार प्रदर्शन कर कई पदकों पर कब्जा किया। वह एमआईईटी पब्लिक स्कूल में आठवीं की छात्रा हैं। पहले प्रयास में ही उन्होंने नेशनल के लिए क्वालीफाई किया। जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर पर चितवन अभी तक चार स्वर्ण, पांच रजत व चार कांस्य पदक हासिल कर चुकी हैं।

युवाओं को दे रहे शूटिंग के टिप्स
कैलाश प्रकाश स्टेडियम में कुराली गांव निवासी 19 वर्षीय अभिनव चौहान 10 मीटर एयर पिस्टल में नेशनल क्वालीफाई कर चुके हैं। भोपाल में आयोजित इंडिया टीम ट्रॉयल के लिए भी क्वालीफाई कर चुके हैं। खास बात है कैलाश प्रकाश स्टेडियम में खुद के प्रयासों से शूटिंग रेंज चला रहे हैं। जहां कोच संदीप के साथ मिलकर वह युवाओं को शूटिंग के टिप्स दे रहे हैं। 20 से ज्यादा शूटर शूटिंग रेंज में मेरठ का नाम रोशन करने को तैयार हैं। अभिनव चौहान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम फलक पर चमकाने की तैयारी कर रहे हैं।

आरुषि ने पाया राष्ट्रीय बाल शक्ति पुरस्कार 
ब्रह्मपुरी क्षेत्र की मास्टर कॉलोनी निवासी 14 वर्षीय आरुषि ने बैडमिंटन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदकों की झड़ी लगाई तो उनका नाम प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल शक्ति पुरस्कार के लिए चयनित हुआ। 22 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में आरुषि को यह सम्मान दिया जायेगा। मूकबधिर होने के  बावजूद आरुषि ने बैडमिंटन स्पर्धा में सामान्य खिलाड़ियों को भी पछाड़ दिया। पिता बालकिशन सहित पूरा परिवार उसकी सफलता पर गर्व महसूस कर रहा है। 

अब खुशबू भी साध रही निशाना
खेल के क्षेत्र में मेरठ अपनी पहचान बना रहा है। यहां के शूटर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। शूटर शार्दूल विहान की बहन भी अब निशाना लगा रही है। उसने हाल ही में नेशनल ट्रायल के लिए क्वालीफाई किया। सिवाया गांव निवासी दीपक विहान की बेटी खुशबू चौधरी दयावती मोदी एकेडमी में कथा नौ की छात्रा हैं। वह अपने भाई से प्रेरणा लेकर शूटिंग में उतरी हैं। पूर्व में उन्होंने दस मीटर और एयर पिस्टल 25 मीटर में मेडल जीते हैं। कोच विपिन राणा और राहुल राजौरा के निर्देशन में तैयारी कर रही है। 

राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाते हैं विवेकानंद जयंती
12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती होती है। 1984 में भारत सरकार ने इस दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाना तय किया। तब से हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed