युवा दिवस 2020: पढ़िए- अमर उजाला की ये खास रिपोर्ट, आप भी करेंगे बेटियों के हौसले को सलाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बागपत जिले में युवाओं ने कमाल कर दिखाया। इसमें बेटियां भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने भी अपने- अपने क्षेत्र में सफलता हासिल की है। आइए आपको युवा दिवस के अवसर पर कुछ ऐसे ही युवाओं से मिलाते हैं। अगली स्लाइडों में पढ़िए-
बेटियों ने रोशन किया जिले का नाम
जिले की बेटियों ने अपने- अपने क्षेत्र में कामयाबी हासिल की। शिक्षा से लेकर खेल के मैदान तक लड़कियां छाई रही। कंडेरा गांव की आरती तोमर ने फाइटर पायलट बनकर नाम रोशन कर दिया।
वहीं बड़ौत की रहने वाली तीरंदाज रितिका वेदवान को इस साल यश भारती अवार्ड से नवाजा गया। रितिका का कहना है कि लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं है। संकल्प के साथ आगे बढ़ें और मुकाम हासिल करें।
उधर, यूपी बोर्ड की १२वीं की परीक्षा टॉप करने वाली गांव फतेहपुर निवासी तनु तोमर का कहना है कि उसने कड़ी मेहनत से बाधाओं को पार किया है। मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता। लड़कियां कभी हार न मानें।
कंडेरा गांव की फाइटर पायलट बनीं आरती तोमर का कहना है कि कामयाबी से वह बेहद उत्साहित हैं। लड़कियों को चाहिए वह आगे बढ़ें, लेकिन इस पूरे अभियान में अभिभावकों का सहयोग सबसे ज्यादा जरूरी होता है। इसके अलावा हसनपुर जिवाना की रिचा तोमर ने आईपीएस में बेस्ट कैडिट का पुरस्कार जीता है। गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें सम्मानित किया। उनकी कामयाबी पर हर कोई खुश है।
कबड्डी खिलाड़ी नितिन तोमर से देश को उम्मीदें
टीम इंडिया के शानदार कबड्डी खिलाड़ी नितिन तोमर भी कबड्डी विश्वकप में स्वर्ण पदक जीतने के लिए पूरा जोर लगाएंगे। नितिन तोमर कहते हैं कि इस साल के लिए उन्होंने कई प्लान तैयार किए हैं। नितिन तोमर से देश को कई उम्मीदें हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/