फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youths performed stunt on NH-58 and Karnal Highway

Meerut News: एनएच- 58 और करनाल हाईवे पर युवकों ने किया स्टंट

Thu, 26 Oct 2023 02:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 02:37 AM IST
विज्ञापन
Youths performed stunt on NH-58 and Karnal Highway
- वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
कंकरखेड़ा। नेशनल हाईवे 58 व मेरठ करनाल हाईवे पर कार, बाइक व झोटा बुग्गी सवार युवकों ने जमकर स्टंट किया और दोनों हाईवे पर एक घंटे तक उनका कब्जा रहा। स्टंट कर रहे युवकों ने अपने साथ दूसरे लोगों की जान को भी खतरे में डाला। युवक स्टंट के दौरान वीडियो भी बना रहे थे। कुछ राहगीरों ने इन हरकतों का विरोध किया तो स्टंट कर रहे युवकों ने उन्हें धमका दिया। बुधवार को स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
थाना क्षेत्र के मेरठ करनाल हाईवे पर सोमवार बाइक सवार युवक झोटा-बुग्गी की दौड़ लगा रहे थे। इस दौरान बाइक सवार युवकों ने जमकर हुड़दंग मचाया और हाईवे पर स्टंट भी किया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं दूसरे वीडियो में आधा दर्जन से ज्यादा कार सवार युवक नेशनल हाईवे 58 पर चलती कार से स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं। युवकों ने तेज आवाज में गाने बजा रखे थे और एक गाड़ी पर लाल नीली लाइट भी जलती दिखाई दे रही है। इस दौरान कार सवार युवकों ने किसी को भी निकलने के लिए जगह नहीं दी। बुधवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। सीओ दौराला अभिषेक पटेल का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। वीडियो के आधार पर पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- हाईवे पर स्टंट कर पुलिस को दे रहे चुनौती
नेशनल हाईवे 58 पर आए दिन स्टंट करने के वीडियो वायरल होते रहते हैं। पूर्व में भी हाईवे पर स्टंट करने के वीडियो वायरल हो चुके हैं। बावजूद इसके पुलिस स्टंट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करती। यही वजह है कि हाईवे पर स्टंट करने वालों में पुलिस का खौफ नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed