फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youths on bike attacked volunteer in Sotiganj

सोतीगंज में बाइक पर आए युवकों ने स्वयंसेवक पर किया हमला

Fri, 25 Mar 2022 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Youths on bike attacked volunteer in Sotiganj
सोतीगंज में बाइक पर आए युवकों ने स्वयंसेवक पर किया हमला
विज्ञापन

मेरठ। सोतीगंज में बृहस्पतिवार सुबह संघ की शाखा में जाते समय स्वयंसेवक राजीव सक्सेना पर बाइक पर आए कुछ युवकों ने हमला कर दिया। इसमें राजीव को काफी चोट आई है। हमले के दौरान मंदिर के पुजारी वहां से गुजर रहे थे। हमलावरों को देखकर पुजारी अपनी जान बचाकर गली में घुस गए। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने स्वयंसेवक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सोतीगंज में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखनी शुरू कर दी है।
सदर बाजार क्षेत्र के रविंद्रपुरी निवासी राजीव सक्सेना आरएसएस में बस्ती प्रमुख हैं। बृहस्पतिवार सुबह टहलते हुए सनातन धर्म इंटर कॉलेज में संघ की शाखा में जा रहे थे। आरोप है कि तीन बाइकों पर सवार कुछ युवकों ने राजीव को रोक लिया। उन्होंने संघ और भाजपा पर टिप्पणी करते हुए राजीव के साथ मारपीट शुरू कर दी और जमीन पर गिराकर लाठी-डंडे और बेल्ट से पीटा। इस दौरान मंदिर के एक पुजारी वहां से गुजर रहे थे। स्वयंसेवक पर हमला होता देखकर पुजारी एक गली में घुस गए थे। वहीं, आरोपियों का दुस्साहस देखकर लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ को देखकर हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन

वहीं, स्वयंसेवक पर हमले की जानकारी मिलते ही सदर बाजार पुलिस पहुंची। पुलिस ने उनकी तहरीर पर केस दर्ज कर लिया। सोतीगंज चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार मौर्य ने दो पुलिसकर्मियों को लेकर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान होगी। पुजारी ने आरोपियों के बारे में कुछ जानकारी दी है। इस घटना को लेकर संघ और भाजपा नेताओं में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed