{"_id":"6ad0e6c1a73404911402f4a4","slug":"youths-issued-death-threats-fir-registered-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106596-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: युवकों ने दी जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: युवकों ने दी जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। नंगला राठी गांव में घर के पास खड़े युवक रोहित को गांव के युवकों ने जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए मोटर साइकिलों पर सवार होकर भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रोहित कुमार ने दौराला थाने पर दर्ज प्राथमिकी में बताया कि 13 अक्तूबर की रात वह अपने घर के पास खड़ा था। इसी दौरान गांव के गोलू, प्रवेंद्र, अतुल, अनिवेक और कुछ अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी मोटर साइकिलों पर सवार होकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाना दौराला पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि युवकों की तलाश की जा रही है।
-- -- -- -- -