फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth's body found in field; police bogged down in jurisdictional dispute.

Meerut News: खेत में मिला युवक का शव, सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस

Wed, 05 Aug 2026 10:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Youth's body found in field; police bogged down in jurisdictional dispute.
- सूचना पर दो थानों की पुलिस पहुंची, कंकरखेड़ा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। बुधवार को एक निजी कॉलेज के पीछे स्थित पबरसा गांव के खेत में लगभग 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह खेत में काम करने पहुंचे किसानों की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कंकरखेड़ा व दौराला थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। शुरुआती जांच के दौरान घटनास्थल की सीमा को लेकर पुलिस कुछ देर तक असमंजस की स्थिति में रही। सीओ दौराला के हस्तक्षेप के बाद कंकरखेड़ा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया।
दौराला थाना क्षेत्र के पबरसा गांव निवासी शेर सिंह का एक निजी कॉलेज के पीछे खेत है। बुधवार सुबह गांव के ही कुछ किसान काम खत्म कर घर लौट रहे थे। इस दौरान उन्होंने खेत बाहरी छोर पर युवक का शव सड़ी गली अवस्था में पड़ा देखा। शव से बदबू उठ रही थी। किसानों ने खेत मालिक व पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को शव पर किसी प्रकार के पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले हैं, जिसके कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए गए। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। दोनों थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पुलिस ने युवक की पहचान के लिए उसका फोटो आसपास के थानों में भेज दिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दौराला शिव ठाकुर का कहना है कि युवक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण पता चलेगा।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed