सीएमओ कार्यालय में लिपिक की जमकर पिटाई, स्टाफ नर्स को परेशान करने का लगा आरोप
बिजनौर में चार युवकों ने सीएमओ कार्यालय में एक लिपिक से जमकर मारपीट की। इस दौरान कार्यालय में अफरातफरी मच गई। सीएमओ ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। कार्यालय के लिपिकों ने चारों युवकों को घेर लिया और पुलिस को सौंप दिया। युवकों का आरोप है कि आरोपी लिपिक स्टाफ नर्स को परेशान करता है।
मंगलवार की सुबह कार्यालय खुलने के बाद चार युवक सीएमओ कार्यालय में पहुंचे और सीएमओ कार्यालय के गेट पर ही लिपिक गजेंद्र कुमार से जमकर मारपीट की। इस दौरान वहां पर हड़कंप मच गया। मामला बढ़ता देख सीएमओ कार्यालय के ही लिपिक और अन्य स्टाफ ने लिपिक को बामुश्किल हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया और हमलावरों को बंधक बना लिया।
यह भी पढ़ें: वर्दी खींचकर होमगार्ड से हाथापाई, थाने में जमकर हंगामा, फिर आरोपी को घर छोड़ने गई पुलिस
इसके बाद सीएमओ ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी अरुण कुमार ने चारों युवकों को हिरासत में लिया और अपने साथ थाने ले गए। सीएमओ कार्यालय में आने वाले युवकों का आरोप था कि एक युवक की बहन जनपद के ही एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्टाफ नर्स के रूप में तैनात है। आरोप है कि सीएमओ कार्यालय का लिपिक उसे आए दिन परेशान करता रहता है। उन्होंने बताया कि काफी दिनों तक तो स्टाफ नर्स इस मामले को अनदेखा करती रही, लेकिन इंतहा होने पर उसने यह बात अपने घर वालों को बताई। इससे गुस्साए स्टाफ नर्स का भाई अपने साथियों को साथ लेकर सीएमओ कार्यालय पर पहुंच गया।
सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव ने बताया कि शहर कोतवाल रमेश चंद शर्मा के मुताबिक पूछताछ के बाद युवकों को छोड़ दिया गया है। वहीं लिपिक गजेंद्र ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/