{"_id":"60a6cca88ebc3e5557096e08","slug":"youths-beaten-for-playing-dj-on-birthday-two-injured-laward-news-mrt539177390","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन पर डीजे बजाने पर युवकों से मारपीट, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मदिन पर डीजे बजाने पर युवकों से मारपीट, दो घायल
विज्ञापन

लावड़। जलालपुर गांव में जन्मदिन के दौरान डीजे पर डांस कर रहे दो युवकों के साथ गांव के ही दूसरे समुदाय के पांच लोेगों ने मारपीट की। जिसमें दोनों युवक घायल हो गए। घायलों को मेरठ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
जलालपुर निवासी पप्पू के बेटे सागर का बुधवार को जन्मदिन था। जन्मदिन में सागर ने लावड़ निवासी अपने दोस्त पवन व अंशुल को भी बुलाया था। सागर अपने दोस्तों के साथ डीजे पर डांस कर रहा था। आरोप है कि सत्तार, इरफान, गफ्फार, जान मौहम्मद, फरमुद्दीन जबरन उनके घर में घुस आए और डीजे बजाने का विरोध किया।
युवकों ने कारण पूछा तो उन्होंने गाली गलौज करते हुए पवन व अंशुल के साथ मारपीट की। जिसमें दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकले। पीड़ित परिवार ने दोनों घायलों को मेरठ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पप्पू ने आरोपियों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी अंकित चौहान ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।