फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youthful hunk

लोकसभा चुनाव 2019: संवाद में युवाओं ने भरी हुंकार: देश के नेता में क्या खूबियां हों

Sat, 16 Mar 2019 02:42 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 16 Mar 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
Youthful hunk
अपराजिता - फोटो : अमर उजाला

भारत जैसे शीर्ष देश का नेतृत्व मजबूत हाथों में होना चाहिए। जनता की बागडोर संभालने वाले हाथ अपराध, अशिक्षा और असमान सोच की कालिख में काले न हों। बल्कि नेता की सोच समान, न्यायप्रिय और सर्वधर्म एकरूपता वाली हो। ईमानदार, कर्मठ और सच्चाई के गुण रखने वाले व्यक्ति की ही देश को जरूरत हो। जो देश को बाहरी और अंदरूनी दोनों आतंकवादियों से बचाए। लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है।

विज्ञापन


राजनीतिक दल प्रत्याशियों की खोज में हैं। चुनावी सरगर्मी में पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं में खासा जोश है। युवाओं के मन को भांपने के लिए अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत चुनावी संवाद हुआ। शुक्र वार को राधा गोविंद इंजीनियरिंग कॉलेज गढ़ रोड में चुनावी संवाद हुआ।
विज्ञापन


संवाद में युवाओं ने देश के नेता में क्या खूबियां हों इस पर विचार रखे। युवाओं की पहली मांग थी कि देश की कमान ऐसे हाथों में हो जो आरक्षण, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई, अशिक्षा, असुरक्षा और अपराध को दूर भगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अवश्य करेें मतदान
सभी विद्यार्थियों, शिक्षक, शिक्षिकाओं ने मतदान करने की शपथ ली। कहा कि 11 अप्रैल को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और देश का मान बढ़ाएंगे। हमारा एक वोट देश को अच्छा नेतृत्व देने में अहम भूमिका निभाता है, इसलिए मतदान करेंगे।
 
जो वादा करें, वो निभाएं
देश को बड़े वादे करने वाला नेता नहीं, बल्कि वादों को पूरा करने वाला नेता चाहिए। देश को ऐसे नेता की जरूरत है जो जनता से वादा करे तो उसे निभाए। - निशा

बातें कम, काम ज्यादा
देश का विकास बातों से नहीं, बल्कि काम से होगा। नेता ऐसा हो जो बातें कम करे काम अधिक करे। इसलिए काम करने वाला नेता होना चाहिए। - तुषार

शिक्षित नेता की जरूरत
देश को ऐसा नेता चाहिए जो शिक्षित हो। भारत को विकासशील से विकसित बनाना है तो देश की कमान संभालने के लिए एक शिक्षित नेता की जरूर है। - शिवानी
 
सभी के लिए हो समान सोच
नेता ऐसा हो जो सभी के लिए समान सोच रखे, जाति या वर्ग विशेष क ी ही बात न करे। बल्कि सभी के लिए काम करे। नेता निष्पक्ष होना चाहिए। - मनीष

आरक्षण को खत्म करे
50 साल से अधिक हो गए देश आरक्षण को झेल रहा है, अब आरक्षण खत्म होना चाहिए। देश की बागडोर वो संभाले जो आरक्षण खत्म कर सके। - अंकुर

निष्पक्ष होकर केवल विकास सोचे
देश को ऐसा नेता चाहिए जो पूरी जनता के लिए निष्पक्ष होकर सोचे। नेता किसी वर्ग विशेष का नहीं होना चाहिए, बल्कि पूरी जनता के लिए समान सोच रखे। - स्वाति

रखे तकनीक की सोचे
नेता नई सोच रखना वाला होना चाहिए। जो इनोवेशन की ओर सोचे और तकनीक वृद्धि पर ध्यान दे। ताकि तकनीक के लिए भारत को अन्य देशों पर आश्रित रहने की जरूर न रहे। - तरंग

जिसमें लीडरशिप की क्वालिटी हो।
नेता वो है जिसमें नेतृत्व की क्षमता हो। जो हर वर्ग को साथ लेकर चल सके, जिसकी पहुंच देश के हर आम और खास व्यक्ति तक हो। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो देश का प्रतिनिधित्व कर सके। - निशांत त्यागी

युवाओं को दे सके रोजगार
देश के युवा की पहली जरूर है रोजगार। कॉलेज से महंगी डिग्री लेकर जब युवा बाहर निकले तो उसके हाथ में अच्छी नौकरी हो। जो उसके परिवार का भरण पोषण कर सके। नेता - आशीष

महिलाओं की इज्जत करे
देश में चाहे किसी जाति, वर्ग का नेता हो उसकी जिम्मेदारी सबसे पहले महिलाओं के प्रति होती है। नेता वो होना चाहिए जो देश के साथ महिलाओं की इज्जत करे। - सोहेल

महिला सशक्तीकरण पर करे काम
युवाओं को रोजगार के साथ देश की महिलाओं को सशक्त होना भी जरूरी है। देश को ऐसे नेता की जरूरत है, जो महिला सशक्तीकरण की दिशा में कार्य करे। - ऋषभ

भ्रष्टाचार का करे खात्मा
देश भ्रष्टाचार की आग में जल रहा है। आम जनता का कोई भी काम बिना भ्रष्टाचार के नहीं हो रहा। नेता ऐसा होना चाहिए जो भ्रष्टाचार को खत्म करे। - आंचल

सस्ते न्याय को दे बढ़ावा
देश को ऐसे नेेता की जरूरत है जो लोगों को सस्ता न्याय सुलभ कराए। भोजन, इलाज और शिक्षा की तरह लोगों को सस्ता न्याय भी चाहिए, जो आज के समय में उपलब्ध नहीं। - आलिया

नेताओं के लिए हो एजुकेशन टेस्ट
देश में हर नौकरी के  लिए पहले युवाओं को लिखित परीक्षा देनी पड़ती है, तो नेता बनने के लिए परीक्षा क्यों नहीं। देश की कमान वही नेता संभाले जो एजुकेशन टेस्ट को पास कर सके। जिसकी शिक्षा जिस क्षेत्र में हो उसे वही मंत्रालय दिया जाए। - सूरज तोमर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed