{"_id":"61e406371efb45489119b31d","slug":"youth-will-get-t-shirt-on-vaccination-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: टीकाकरण कराने पर युवाओं को मिलेगी टी-शर्ट, मेरठ के वैक्सीनेशन लक्ष्य में पिछड़ने पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: टीकाकरण कराने पर युवाओं को मिलेगी टी-शर्ट, मेरठ के वैक्सीनेशन लक्ष्य में पिछड़ने पर जताई नाराजगी
Sun, 16 Jan 2022 05:19 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 16 Jan 2022 05:19 PM IST
सार
जनपद मेरठ का टीकाकरण प्रतिशत मात्र 27.28 प्रतिशत है, जो काफी कम है। इस दौरान ब्लॉक स्तर पर पहली डोज लगवाने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही कार्ययोजना बनाकर टीकाकरण की गति बढ़ाने को कहा गया।
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह ने शनिवार को अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की। इसमें टीकाकरण के लक्ष्य में मेरठ, बुलंदशहर सहित अन्य जिलों के पिछड़ने पर नाराजगी जताई गई। अधिकारियों को इसमें तेजी लाने के लिए कहा गया। गाजियाबाद, बागपत सहित अन्य जिलों में भी स्थिति सुधार की चेतावनी दी गई। उन्होंने कहा कि कोरोना टीकाकरण के प्रति जागरूकता के लिए स्कूलों में लकी ड्रा से निशुल्क टी-शर्ट दी जाएंगी। इस दौरान उन्होंने मॉस्क न पहनने वालों पर कार्रवाई में ढिलाई पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने कहा कि अस्पतालों में भर्ती सभी मरीजों के कोविड टेस्ट कराए जाएं। नए भर्ती होने वाले मरीजों के भी अनिवार्य रूप से एंटीजन और आरटीपीसीआर टेस्ट करवाएं। उन्होंने कहा कि बुलंदशहर और गौतमबुद्धनगर में आरटीपीसीआर टेस्टिंग काफी कम है। गाजियाबाद और बुलंदशहर में संक्रमितों को तत्काल आइसोलेट कराने को कहा गया। बागपत में मेडिकल किट का कम वितरण होने पर भी नाराजगी जताई गई।
विज्ञापन
जनपद गाजियाबाद में 574 तथा जनपद बुलन्दशहर में 211 अवशेष पॉजिटिव व्यक्तियों को फैसिलिटी एलोकेशन शीघ्र कराया जाये।कोविड मरीजों को मैडिकल किट का वितरण जनपद बाग़पत में सबसे कम है। सभी हापुड़ में आईसीसीसी से कोविड रोगियों की निगरानी बढ़ाने को कहा गया।
विज्ञापन
बुलंदशहर में 18-44 आयु वर्ग में प्रथम डोज सबसे कम 79.31 प्रतिशत है। दूसरी डोज में भी बुलंदशहर का प्रतिशत 42.93 मंडल में सबसे कम है। मेरठ में भी मात्र 48.12 प्रतिशत है। 15-17 आयुवर्ग में जनपद मेरठ का प्रतिशत मात्र 27.28 प्रतिशत है, जो काफी कम है। इस दौरान ब्लॉक स्तर पर पहली डोज लगवाने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही कार्ययोजना बनाकर टीकाकरण की गति बढ़ाने को कहा गया।