फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   youth will get employment from kaushal satrang

कौशल सतरंग से युवाओं को मिलेंगे रोजगार, स्वरोजगार के अवसर

Fri, 13 Mar 2020 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
youth will get employment from kaushal satrang
मेरठ। प्रदेश के युवाओं के विकास, रोजगार, स्वरोजगार, प्रशिक्षण को कौशल युक्त श्रमशक्ति के रूप में विकसित करने तथा रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए बृहस्पतिवार को कौशल सतरंग अंतर्गत सात नई योजनाएं का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ के लोकभवन में शुभारंभ किया गया। इसका सजीव प्रसारण सीसीएसयू के बृहस्पति भवन में हुआ।
विज्ञापन

योजनाओं में युवा हब स्व-उद्यम, स्व उद्यमिता के तहत विभिन्न विभागों द्वारा स्वरोजगार हेतु एक वर्ष तक ट्रैकिंग व हैंड होल्डिंग की व्यवस्था होगी। मुख्यमंत्री अप्रेंटिशिप प्रमोशन योजना के तहत अब इस योजना में राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री अप्रेंटिंशिप प्रमोशन स्कीम अंतर्गत 1000 रुपये प्रति अप्रेंटिंस अतिरिक्त धनराशि नियोक्ता प्रतिष्ठान को प्रतिपूर्ति के रूप उपलब्ध कराई जाएगी। जिला कौशल विकास योजना (डीएसडीपी) विश्व बैक पोषित संकल्प परियोजना अंतर्गत प्रत्येक जनपद में डीएसडीपी तैयार किया जा रहा है। जिससे जनपद विशेष की विशिष्टताओं एवं संभावनाओं के आधार पर कौशल प्रशिक्षण की कार्ययोजना जिला स्तर पर बनाई जाएगी। परंपरागत शिल्पकारों के प्रशिक्षण एवं प्रमाणीकरण तीन दिवसीय प्रशिक्षण का संचालन होगा। सेवामित्र एप्लीकेशन के माध्यम से कारीगरों का पंजीकरण होगा। कौशल पखवाडे़ की अवधि में प्रत्येक जनपद में कम से कम एक रोजगार मेले का आयोजन कराया जाएगा। नुक्कड़ नाटक तथा एलईडी वैन के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार प्रत्येक जनपद में चार प्रमुख स्थानों पर किया जाएगा। जनपद स्तर पर कार्यक्रम का प्रसारण चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित बृहस्पति भवन में किया गया। इसके साथ-साथ तहसीलों में, सभी विकास खंडों, समस्त राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों एवं उप्र कौशल विकास मिशन द्वारा संचालित प्रशिक्षण केंद्रों पर भी कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
जनपद स्तरीय कार्यक्रम में विधायक सत्यवीर त्यागी, सांसद प्रतिनिधि हर्ष गोयल, श्याम मोहन, आलोक सिसौदिया आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम अनिल ढींगरा डीएम, ईशा दुहन सीडीओ के दिशा निर्देश पर पीपी अत्री नोडल प्रधानाचार्य एवं बनी सिंह चौहान प्रधानाचार्य ने आयोजित कराया। इस दौरान प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह, प्रधानाचार्य सजीव जैन, प्रधानाचार्य पूनम सिंह तथा प्रधानाचार्य परवेज खान एवं कुलदीप सिंह, नवनीत रस्तोगी, जोनी बुश, शुभम शर्मा, प्रवीण कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed