फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth urged to become self-reliant and make India self-reliant

Meerut News: युवाओं से खुद आत्मनिर्भर बनकर भारत को आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान

Tue, 28 Oct 2025 09:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 09:09 PM IST
विज्ञापन
Youth urged to become self-reliant and make India self-reliant
सरधना। महावीर विश्वविद्यालय आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत युवा सम्मेलन शामिल युवा। आ
महावीर विश्वविद्यालय में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत युवा सम्मेलन का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। मेरठ-करनाल रोड पर स्थित महावीर विश्वविद्यालय में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य वक्ता अमित वाल्मीकि भाजपा प्रदेश मंत्री रहे। विशिष्ट अतिथि अनुज कश्यप रहे। अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा ने की।

वक्ताओं ने कहा कि हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी विकसित भारत एवं सामाजिक गतिविधियों में युवाओं की सहभागिता प्रतिबद्ध होनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार पिछले 11 वर्षों में देश की युवा शक्ति को शिक्षा से लेकर रोजगार और खेल से लेकर नवाचार तक नई पहचान दे रही है। युवाओं को आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी संकल्प की शपथ दिलाई। देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अपना योगदान दे रहे युवाओं से खुद आत्मनिर्भर बनकर भारत को आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान किया। मोदी सरकार के गौरवशाली कार्य दिवसों में से उनकी उपलब्धियां को हमें आम लोगों तक पहुंचाना है। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान, भारत को सामाजिक और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की एक राष्ट्रीय पहल है। इस दौरान कोऑपरेटिव सोसाइटी के अध्यक्ष विमल शर्मा, इंद्रपाल बजरंगी, समीर चौहान, हरीश चौधरी, अंकुर मुखिया, अतुल त्यागी, संजीव राणा, राजकुमार शर्मा, विनय शर्मा, मोहन गुर्जर, बदल चौधरी, काजू शर्मा, राहुल चौहान, मनिंदर विहान, सचिन कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed