फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth threatens suicide by climbing on Rapid's under-construction bridge, removed from crane

Meerut News: वक ने दी आत्महत्या की धमकी, वीडियो वायरल

Fri, 16 Dec 2022 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Youth threatens suicide by climbing on Rapid's under-construction bridge, removed from crane
रैपिड के निर्माणधीन पुल पर चढ़कर युवक ने दी आत्महत्या की धमकी, क्रेन से उतारा
विज्ञापन

मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित रैपिड रेल के निर्माणाधीन पुल पर बृहस्पतिवार को एक युवक चढ़ गया। उसने यहां से कूदकर आत्महत्या करने की धमकी दी। उसने फेसबुक पर लाइव आकर भी आत्महत्या की धमकी दी। युवक चार माह से मजदूरी न मिलने से परेशान था। पुलिस ने पैसे दिलाने का आश्वासन देकर युवक को क्रेन से नीचे उतारा।

परतापुर में दिल्ली-मेरठ के बीच चलने वाली रैपिड ट्रेन का कॉरिडोर बन रहा है। श्रावस्ती का रहने वाला प्रेमकुमार शुक्ला यहां काम कर रहा है। बृहस्पतिवार को प्रेमकुमार रैपिड के निर्माणाधीन पुल पर चढ़ गया और आत्महत्या करने के लिए कूदने का प्रयास किया। साथी मजदूरों ने देखा तो अधिकारियों को जानकारी दी। बाद में उसे किसी तरह रोका गया। पुलिस ने बताया कि प्रेम कुमार ठेकेदार रवि सिंह के अधीन कार्य कर रहा है। ठेकेदार ने पिछले चार माह से उसे मजदूरी नहीं दी। उसके परिजनों के भी फोन आ रहे हैं। पुलिस ने काफी देर बाद पुलिस ने क्रेन की सहायता से उसे नीचे उतारा। सीओ ब्रह्मपुरी बृजेश सिंह का कहना है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही कंपनी के लोगों ने उसे नीचे उतारकर पैसे जल्द देने का आश्वासन दिया। पुलिस के पास किसी तरह की कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed