{"_id":"6a79de0d499301f86d0c23c0","slug":"youth-stabbed-in-the-head-while-opposing-the-removal-of-stray-animals-critically-injured-meerut-news-c-72-1-mct1011-157547-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: लावारिस पशु हटाने के विरोध में युवक के सिर में चाकू मारा, गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: लावारिस पशु हटाने के विरोध में युवक के सिर में चाकू मारा, गंभीर घायल
विज्ञापन
- पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्रों को जेल भेजा, चाकू व डंडा किया बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के सरायकाजी में युवक निशांत व उसके चाचा अखिलेश रविवार रात घर के पास खड़े लावारिस पशु को हटा रहे थे। आरोपी ब्रह्मपाल अपने दोनों बेटे गौरव व रोहित के साथ मौके पर खड़ा था। आरोपियों ने पशु हटाने का विरोध जताया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए चाचा-भतीजे पर चाकू, लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में निशांत के सिर में चाकू लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया। उनके कब्जे से घटना में शामिल अवैध हथियार बरामद किए।
सरायकाजी निवासी जगदीश कुमार ने मेडिकल थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया था कि उनका बेटा निशांत अपने चाचा अखिलेश के साथ घर के बाहर मौजूद था। उनके घर के बाहर रविवार रात एक लावारिस पशु खड़ा था। निशांत ने पशु को हटा दिया। पशु हटाने को लेकर आरोपियों ब्रह्मपाल, गौरव, रोहित ने चाचा-भतीजे के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने चाकू से निशांत के सिर पर वार किया। हमले में सिर में चाकू लगने से युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेज दिया। सीओ सिविल लाइन विश्व ज्योति राय का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
-- -- -- -- --