फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth should also apply for industry loan

युवा भी करें उद्योग ऋण के लिए आवेदन

Sat, 23 May 2020 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Youth should also apply for industry loan
युवा भी करें उद्योग ऋण के लिए आवेदन
विज्ञापन

मेरठ। बेरोजगार हाईस्कूल पास युवक, युवतियां स्वरोजगार स्थापित करने के लिए बैंकों के माध्यम से ऋण के लिए ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। उपायुक्त उद्योग वीके कौशल ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्व रोजगार योजना के अंतर्गत जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, मेरठ द्वारा बेरोजगार हाईस्कूल पास युवक, युवतियों को स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। उद्योग लगाने पर 25 लाख और सेवा क्षेत्र में निवेश करने पर 10 लाख रुपये कर्ज मिलता है। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक जिले का मूल निवासी होना चाहिए। इसके अलावा आवेदक की उम्र 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए। ऑनलाइन आवेदन diupmsme.upsdc.gov.in पर किया जा सकता है।

उद्योग लगाने के लिए करें ऋण आवेदन
मेरठ। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्त्रस्म योजना के अंतर्गत उत्पादन व सेवा क्षेत्र के उद्यम स्थापित करने के लिए भी ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। उपायुक्त उद्योग वीके कौशल ने कहा कि इच्छुक अभ्यार्थी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग की वेबसाइट www.kviconline.gov.in के pmegp on-line portal पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत उद्योग लगाने पर 25 लाख और सेवा क्षेत्र में निवेश करने पर 10 लाख रुपये कर्ज मिलता है। सामान्य जाति के आवेदकको लोन की रकम पर 15 प्रतशित सब्सिडी और आरक्षित जाति के आवेदकों को 25 प्रतशित तक सब्सिडी मिलती है। ग्रामीण इलाके में उद्योग लगाने पर सब्सिडी की यह रकम बढ़कर 25-35 फीसदी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed