फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth shot himself in Dehligate, death

देहलीगेट में युवक ने खुद को गोली मारी, मौत

Mon, 17 May 2021 02:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
Youth shot himself in Dehligate, death
देहलीगेट में युवक ने खुद को गोली मारी, मौत
विज्ञापन

- पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी हुआ बरामद
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। देहलीगेट थाना क्षेत्र के खैरनगर छतरी वाला पीर इलाके में एक युवक ने रविवार आधी रात को तमंचे से खुद को गोली मार ली। आनन-फानन में परिजन युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे मोर्चरी भिजवा दिया। आत्महत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।
इंस्पेक्टर देहलीगेट राजेंद्र त्यागी के अनुसार, खैरनगर छतरी वाला पीर इलाके में मोहम्मद आरिफ ने करीब दो महीने पहले ही बेटे मोहम्मद शारिक (28) की शादी की थी। रविवार आधी रात को शारिक घर के प्रथम तल पर बने कमरे में सोया था। अचानक नीचे मौजूद लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी। वह दौड़ कर प्रथम तल पर पहुंचे तो शारिक लहूलुहान स्थिति में तड़प रहा था। परिजन उसे पहले सुशीला जसवंत राय और उसके बाद गढ़ रोड स्थित न्यूटिमा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस शारिक के घर पहुंची और पड़ताल की। मौके पर पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है। पास ही 315 बोर का तमंचा भी पुलिस को मिला है। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि आत्महत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। सुसाइड नोट में शारिक ने अपनी मौत का किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। करीब दो महीने पहले ही शारिक की शादी हुई थी। परिजनों से कारण जानने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

पुरानी रंजिश के चलते युवक को गोली मारी
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र न्यू शानदार कॉलोनी में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। इस दौरान भाग रहे आरोपियों में से दो को लोगों ने पकड़कर पहले पिटाई की फिर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार देर रात्रि लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र न्यू शानदार कॉलोनी निवासी दिलशाद पुत्र एजाज घर में परिवार के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान सलमान बिल्लोरी इमरान सब्बन और सलमान का जीजा निवासी उज्ज्वल गार्डन अपने साथ 6-7 अन्य लोगों को लेकर दिलशाद के घर पहुंचे। आरोपियों ने घर में मौजूद दिलशाद के साथ मारपीट करते हुए उसके भाई शहजाद को घर से बाहर खींच लिया और गोली मारने की धमकी देने लगे। इस दौरान किसी तरह शहजाद आरोपियों के चंगुल से छूट कर भाग गया। शोर सुनकर आए पड़ोस के लोगों ने आरोपियों को दौड़ा लिया। इस दौरान आरोपियों द्वारा चलाई गई गोली से शहजाद का भाई दिलशाद घायल हो गया। गोली लगने के बाद लोगों ने सलमान व एक अन्य को पकड़कर उनकी पिटाई की और एक कमरे में बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची समर गार्डन चौकी पुलिस ने दोनों आरोपियों को किसी तरह लोगों के चंगुल से छुड़ाया और थाने ले आई। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजकर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed