फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth shot for protesting illegal relationship

सरूरपुर में अवैध संबंध के शक में युवक को गोली मारी, तहेरा भाई पकड़ा

Sun, 16 Oct 2022 02:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 02:57 AM IST
विज्ञापन
Youth shot for protesting illegal relationship
सरूरपुर। सरधना-बिनौली मार्ग पर स्थित सरूरपुर डिग्री कॉलेज के पास शनिवार शाम सरधना निवासी पूरण पुत्र रमेश कश्यप को उसके ही तहेरे भाई ने गोली मार दी। वहां से गुजर रहे दरोगा को देखकर हमलावर बाइक छोड़कर गन्ने के खेतों में घुस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और पूरण के तहेरे भाई मोती को दबोच लिया। अस्पताल में भर्ती पूरण का कहना कि परिवार की एक महिला के अवैध संबंध के चलते तहेरे भाई ने गोली मारी है।
विज्ञापन

सरधना के छुर गांव निवासी पूरण कार से बहन की ससुराल बागपत के बड़ावद गांव जा रहा था। सरूरपुर थाने से आधा किमी पहले सरूरपुर डिग्री कॉलेज के निकट नलकूप के पास कार खड़ी कर लघुशंका करने लगे तभी बाइक सवार दो हमलावरों ने तमंचे से गोली चला दी। पेट में गोली लगने पर वह मौके पर गिर पड़ा। तभी सामने से बाइक पर आ रहे सरूरपुर थाने के हल्का दरोगा विनीत दीक्षित को देख हमलावर बाइक छोड़कर गन्ने के खेत में छिप गए।
विज्ञापन

पुलिस ने घायल को तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत होने पर मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उधर मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर समर बहादुर सिंह ने पुलिस बल के साथ ईख के खेतों में कांबिंग की और एक आरोपी को दबोच लिया। पकड़ा गया आरोपी पूरण का तहेरा भाई मोती निकला। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि घायल पूरन ने बताया कि परिवार की महिला से अवैध संबंध होने का वह विरोध करता था, जिसके चलते तहेरे भाई ने उसे गोली मारी है। हालांकि पुलिस मामले की जांच करने की बात कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed