फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth riding bike shot student

ौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे छात्र को गोली मारी, गंभीर

Sun, 24 Nov 2019 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
Youth riding bike shot student
बाइक सवार युवकों ने छात्र को गोली मारी
विज्ञापन

मोदीपुरम। क्षेत्र में स्थित मंगलम मंडप के सामने तीन बाइकों पर सवार युवकाें ने स्कूटी सवार छात्र को गोली मार दी। घटना के वक्त छात्र अपने दोस्त के साथ के परतापुर स्थित विवि में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहा था। आरोपी युवक उसकी स्कूटी लेकर फरार हो गए। घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पनवाड़ी गांव निवासी कंवरपाल फौज से रिटायर्ड हैं। उनका बेटा देवकरण उर्फ चीकू मोदीपुरम स्थित दयावती मोदी एकेडमी में 12वीं कक्षा का छात्र है। मां कमलेश ने बताया कि देवकरण परतापुर स्थित एक विवि में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहा था। शुक्रवार को उसने 800 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। शनिवार को वह गांव के ही दोस्त आर्यन पुत्र संजय के साथ अपनी स्कूटी से 400 मीटर दौड़ में हिस्सा लेने के लिए जा रहा था। मोदीपुरम स्थित सुमंगलम मंडप के सामने पहुंचते ही पीछे से आए तीन बाइक सवार छह युवकों ने रोकने का प्रयास करते हुए देवकरण पर गोली चला दी। गोली कंधे में लगने से देवकरण व उसका दोस्त आर्यन नीचे गिर गए। इसी बीच एक आरोपी उनकी स्कूटी लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

पुलिस ने घायल को मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद से आर्यन व देवकरण के परिजन दहशत में हैं। उन्होंने गांव के ही युवकों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस परिजनों द्वारा नामजद किए गए आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- घर से निकलते ही पीछे लग गए थे
देवकरण की मां कमलेश ने बताया कि शनिवार सुबह जब देवकरण घर पर खाना खा रहा था तो उसने तीन बाइक पर छह युवकों को घर के बाहर चक्कर लगाते देखा। उसे शक हुआ, लेकिन वह युवक गांव के ही एक व्यक्ति के घर पर जाकर बैठ गए, जिस कारण उसका शक खत्म हो गया। लेकिन उसके बेटे के घर से निकलते ही वह लोग पीछे लग गए और मौका पाते ही उन्होंने गोली चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed