फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth receives threat for opposing mining, complains to SDM

Meerut News: खनन के विरोध पर युवक को मिली धमकी, एसडीएम से शिकायत

Wed, 26 Nov 2025 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Youth receives threat for opposing mining, complains to SDM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव जसड़ सुल्ताननगर के जंगल में मिट्टी के अवैध खनन को लेकर गांव निवासी कमरुद्दीन पुत्र मोमीन ने एसडीएम से शिकायत की है। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी है।

पीड़ित कमरुद्दीन ने शिकायत में बताया कि उसका पड़ोसी किसान अपने खेत से मिट्टी उठवा रहा है। आरोप है कि आरोपियों ने मानक से अधिक मिट्टी का अवैध खनन किया है। बीते सोमवार को उसने अपने खेत के बराबर से खनन का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है। आरोपियों ने खनन अनुमति नहीं ली है। आरोपियों द्वारा अवैध खनन से उसकी गन्ने की फसल खराब होने की कगार पर है। पीड़ित ने एसडीएम से शिकायत कर खनन पर रोक लगाने व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर का कहना है कि थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed