फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth receives death threat over phone for posting video against drug abuse.

Meerut News: नशे के खिलाफ वीडियो डालने पर युवक को फोन पर दी हत्या की धमकी

Tue, 28 Jul 2026 07:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
Youth receives death threat over phone for posting video against drug abuse.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नशे के खिलाफ जागरूकता संबंधी वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से नाराज कुछ लोगों पर युवक को फोन कर अभद्रता करने और घर से उठाकर हत्या करने की धमकी देने का आरोप लगा है।
गांव कालंद निवासी बंटी कुमार ने सरधना थाने पर दी तहरीर में बताया कि वह हिंद मजदूर किसान समिति से जुड़ा हुआ है। वह युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करता है। शिकायत के अनुसार, 20 जुलाई की सुबह उसके मोबाइल पर मनीष बौद्ध निवासी गांव सोंटा, मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर और योगेश नामक व्यक्ति ने फोन किया। बंटी का आरोप है कि दोनों ने सोशल मीडिया पर समाज सुधार और नशे के दुष्प्रभावों से संबंधित वीडियो पोस्ट करना बंद करने को कहा। आरोप है कि ऐसा नहीं करने पर उसे घर से उठाकर हत्या करने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

पीड़ित ने तहरीर में बताया कि घटना के बाद से वह और उसका परिवार भयभीत है। उसे आशंका है कि आरोपियों से उसे और उसके परिवार को जान-माल का खतरा हो सकता है। उसने पुलिस से मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साथ ही सभी तथ्यों पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed