फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   youth raped women

युवती से दुष्कर्म, दोस्तों से वीडियो क्लिप बनाईं

Wed, 12 Feb 2020 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
youth raped women
मेरठ।
विज्ञापन

नौ साल से दोस्ती और फिर होटल में दुष्कर्म का मामला मंगलवार को मेडिकल थाने पहुंचा। आरोपी ने दोस्तों के साथ मिलकर युवती की अश्लील वीडियो भी बनाई। दोनों परिवारों के बीच थाने में दिनभर हंगामा चला। एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए। युवती व आरोपी युवक को पुलिस ने थाने में बैठा लिया।

मेडिकल क्षेत्र की युवती के परिवार की एक लड़की की शादी नौ साल पहले परीक्षितगढ़ में हुई थी। इसी दौरान युवती की दूल्हे के चचेरे भाई से दोस्ती हो गई। यह दोस्ती करीब नौ साल से चल रही है। आरोप है कि बीते दिनों युवक उसे सदर बाजार में एक होटल पर ले गया। वहां युवती से दुष्कर्म किया। इसको लेकर अलग-अलग चर्चा चल रही है। मंगलवार को युवती व उसके परिजन मेडिकल थाने पहुंचे। आरोपी के परिवार वाले भी थाने आ गए। दोनों परिवारों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए। मामला तूल पकड़ने पर युवती और युवक को पुलिस ने थाने में बैठा लिया और परिवार के लोगों को शांत कराया। युवती ने कहा कि किसी भी सूरत में समझौता नहीं होगा। आरोपी युवक शादी करे या फिर जेल जाए। मैं उसे नहीं छोडूंगी। सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल का कहना है कि पुलिस मामले की जांच में लगी है। युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज होगा और कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed