फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth pursuing case regarding brother's murder threatened with death; FIR registered.

Meerut News: भाई की हत्या में पैरवी कर रहे युवक को जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 23 Jun 2026 08:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
Youth pursuing case regarding brother's murder threatened with death; FIR registered.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के सौलाना गांव में हत्या के मुकदमे की पैरवी कर रहे एक युवक को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसके भाई की हत्या के आरोपी और उनके परिजनों द्वारा लगातार मुकदमे में समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। विरोध करने पर आरोपी परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की दे रहे है।
सौलाना निवासी मोहसिन ने बताया कि वर्ष 2023 अप्रैल में पुरानी रंजिश को लेकर गांव के हिमायूं अखलाख, आफाक,आबिद, औरंगजेब और शाहरुख ने उसके बड़े भाई आमिर की हत्या की थी। परतापुर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया था। पीड़ित का आरोप है कि मुकदमे की सुनवाई के दौरान कई बार उसके परिवार पर समझौते का दबाव बनाया गया लेकिन उन्होंने समझौता करने से इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन

मोहसिन के अनुसार, एक बार मेरठ न्यायालय में तारीख पर पहुंचने के दौरान भी उसे धमकाया गया था। इस संबंध में थाना सिविल लाइन में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि 20 जून की शाम एक युवक उसके घर पहुंचा और हत्या के मुकदमे में चल रही अपील तथा पैरवी को रोकने की धमकी दी। विरोध करने पर उसे भी उसके भाई जैसा अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई। पीड़ित ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंपकर आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि दोनों पक्षों में पुराना विवाद चल रहा है मामला कोर्ट में है तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed