Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth on a motorcycle shot in Partapur

Meerut News: परतापुर में बाइक सवार युवक को मारी गोली

Tue, 10 Nov 2026 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Youth on a motorcycle shot in Partapur
- कमर में गोली लगने से युवक घायल, अस्पताल में चल रहा उपचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र की इंदिरापुरम कॉलोनी में सोमवार देर रात दोस्तों के बीच विवाद के बाद फायरिंग हो गई। बाइक सवार युवक कुलदीप कसाना उर्फ सत्ते को हमलावरों ने ओवरटेक कर रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए उस पर गोली चला दी। गोली कमर में लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
कुंडा गांव निवासी कुलदीप कसाना उर्फ सत्ते सोमवार रात अपने तीन दोस्तों के साथ बाइक से जा रहा था। बताया गया कि इसी दौरान इंदिरापुरम कॉलोनी में कुछ युवकों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रास्ते में रोक लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने कुलदीप को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। एक गोली पीड़ित कुलदीप कसाना की कमर में जा लगी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

इस बीच आरोपी हमलावर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल को आनन-फानन में नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए निजी अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परतापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ब्रह्मपुरी राम प्रकाश और परतापुर थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पुलिस अधिकारियों ने घायल के साथ मौजूद दोस्तों से भी घटना के संबंध में पूछताछ की है। पुलिस हमलावरों की पहचान करने के साथ ही गोली चलने के पीछे की वजह और दोस्तों के बीच हुए विवाद की पड़ताल कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। सीओ ब्रह्मपुरी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed