फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth of Meerut said there is a curfew situation due to Corona virus in Shanghai of China

कोरोना का खौफ:चीन से वापस लौटे घर,बोले-वहां कर्फ्यू जैसे हैं हालात, लोग नहीं निकल रहे घर से बाहर

Sun, 02 Feb 2020 12:52 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 02 Feb 2020 12:52 AM IST
विज्ञापन
Youth of Meerut said there is a curfew situation due to Corona virus in Shanghai of China
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

‘कोरोना वायरस को लेकर लोगों में काफी डर है। कर्फ्यू जैसे हालात हैं। वुहान, शंघाई और बीजिंग जैसे शहर सूने पड़े हैं। चीन में रह रहे दूसरे देशों के लोग अपने घर लौट रहे हैं। जॉब करने वालों को कंपनियां भी वापस भेज रही हैं। घर आकर अच्छा लग रहा है।’ यह कहना है चीन के शंघाई से लौटे कार डिजाइनर युवक और चीन की राजधानी बीजिंग में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्र का। ये दोनों शनिवार को मेरठ में अपने-अपने घर लौटे। दोनों के परिवार वाले खुश हैं।

विज्ञापन


कार डिजाइनर युवक ने बताया कि 22 फरवरी तक की छुट्टी है। माहौल देखूंगा, इसके बाद तय करूंगा कि जाना है या और छुट्टियां बढ़ानी हैं। मैं पिछले साढ़े तीन साल से शंघाई में नौकरी कर रहा हूं। 23 जनवरी को वहां से वाया दिल्ली होकर फ्रांस गया था। फ्रांस से अब दिल्ली होते हुए शनिवार को घर आया हूं। माता-पिता और बहनों से मिलकर खुश हूं। डॉक्टर पिता का कहना है कि बेटे से लगातार बात हो रही थी, मगर मन परेशान था। अब घर आ गया है तो सुकून मिला है। भारत की एंबेसी ने काफी मदद की है। चीन भी काफी अलर्ट है। वहां स्वास्थ्य सेवाएं भी काफी बेहतर हैं।
विज्ञापन


एमबीबीएस के छात्र ने बताया कि चीन में लोग घरों से कम निकल रहे हैं। लोग डरे हुए हैं। रास्ते सूने पड़े हुए हैं। अलर्ट है। चीन में बाहर के रहने वाले लोगों को उनके देश भेजा जा रहा है, लिहाजा मैं भी वापस आ गया हूं। एयरपोर्ट पर जांच हो रही है, जिसके बाद लोगों को भेजा जा रहा है। उनसे फार्म भरवाया जा रहा है, जिसमें सारी जानकारी रहती है। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी आई थी, जो फार्म भरवाकर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चीन से सुरक्षित भारत लौटे नवदीप, बताया- कहां है कोरोना का अधिक प्रभाव, दहशत में जी रहे हैं लोग

स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पहुंची, भरवाया फार्म
दोपहर में स्वास्थ्य विभाग की टीम चीन से लौटे कार डिजाइनर के घर पहुंची और उनसे बातचीत की। उससे एक फार्म भरवाया है, जिसमें उसके बारे में तमाम जानकारियां भरवाई गई हैं। इसी तरह शाम को टीम गंगानगर में मेडिकल छात्र के घर गई और फार्म भरवाया। इन दोनों की निगरानी स्वास्थ्य विभाग करेगा। सीएमओ ने बताया कि जो भी लोग चीन से मेरठ आ रहे हैं, उनकी 28 दिन तक निगरानी की जाएगी। उनका हर रोज तापमान, खांसी, जुकाम और गले के इंफेक्शन के बारे में पूछा जाएगा।

योग टीचर भी थे वहां
कार डिजाइनर युवक ने बताया कि चीन में उसके परिचितों में मेरठ के एक योग टीचर भी वहां थे। हो सकता है वह भी वापस लौट आए हों। उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। मैं संपर्क करने की कोशिश कर रहा हूं।

नाम न करें सार्वजनिक, फैलता है पैनिक
सीएमओ डॉ. राजकुमार ने मीडिया से अपील की है कि चीन से आए लोगों के बारे में जानकारी सार्वजनिक न करें, क्योंकि इससे उस क्षेत्र में पैनिक फैल जाता है, उस व्यक्ति और उस परिवार के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। लिहाजा एहतियात बरतने की जरूरत है। प्रमुख सचिव ने भी वीडियो कांफ्रेंसिंग में हिदायत दी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed