फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth murdered and body dumped in Mataur; police working to establish identity.

Meerut News: हत्या कर युवक का शव मटौर में फेंका, पुलिस शिनाख्त कराने में जुटी

Mon, 17 Aug 2026 08:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
Youth murdered and body dumped in Mataur; police working to establish identity.
मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले, चेहरा भी जलाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

दौराला। थाना दौराला क्षेत्र के मटौर गांव निवासी सत्ते प्रधान के घर के पीछे खेतों में सोमवार को दोपहर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। शव पर चोट के निशान मिलने से पुलिस प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका को ध्यान में रखकर मामले की जांच करने में जुटी है।
मटौर के ग्रामीणों ने खेत में शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना तत्काल दौराला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव की तलाशी लेकर आसपास के लोगों से युवक की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। युवक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए है और चेहरा भी जला हुआ है। इससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या करने के बाद शव को जंगल में लाकर फेंका गया है।
विज्ञापन

मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई गई है। चेक की शर्ट और काले रंग का हाफ नेकर पहन रखा है। शरीर पर मिट्टी और कीचड़ भी लगी हुई है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास भी छानबीन की और ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक का शव कैसे पहुंच गया। आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से लापता लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दौराला शिव ठाकुर का कहना है कि शव की पहचान कराने के लिए आसपास के थानों में युवक की फोटो भेजी गई है। इसके अलावा पुलिस अपने स्तर से भी युवक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed