Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth missing from Hyderabad, murder suspected

Meerut News: हैदराबाद से युवक लापता हत्या की आशंका

Sat, 21 Feb 2026 08:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 21 Feb 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
Youth missing from Hyderabad, murder suspected
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव जसड़ सुल्तान निवासी अब्दुल वाहिद पुत्र मुस्तफा हैदराबाद से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। युवक परिजनों ने उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित राकिब ने तहरीर में बताया कि उसका भाई अब्दुल तीन माह पहले हैदराबाद में काम करने के लिए गया था। बताया कि 13 फरवरी को उसके भाई का फोन आया कि वह घर आ रहा है। लेकिन शनिवार तक भी युवक अपने घर नहीं पहुंचा। जबकि युवक का फोन भी बंद आ रहा है। जब उन्होंने उसके साथियों ने इस बारे में जानकारी की तो उन्होंने भी फोन पर उनके साथ गाली गलौज कर दी। युवक के परिजनों का आशंका है कि उसके साथियों ने उसकी हत्या कर दी है। पीड़ित पक्ष ने थाने में पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed