फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth missing after dispute over Rs 5 crore found unconscious

Meerut News: पांच करोड़ रुपये के विवाद के बाद लापता युवक बेहोश मिला

Tue, 12 Nov 2024 03:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Youth missing after dispute over Rs 5 crore found unconscious
कार सवारों पर हाथ पैर बांधकर जंगल में छोड़कर जाने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रोहटा (मेरठ)। थाना क्षेत्र के गांव सलाहपुर निवासी तीन दोस्तों आस मोहम्मद, ताज मोहम्मद व रईस में गाजियाबाद में बैग में मिले पांच करोड़ रुपये बंटवारे का विवाद उलझता जा रहा है। विवाद को लेकर लापता हुआ रईस गांव के बाहर जंगल में रस्सी से बंधा हुआ बेहोशी की हालत में मिला। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रईस के पिता अजीज ने जानकारी दी थी कि कुछ दिन पहले आस मोहम्मद ने फोन पर ताज व रईस को गाजियाबाद में पांच करोड़ रुपयों से भरा बैग पड़ा होने की बात कही तो दोनों युवक किराये की कार लेकर गाजियाबाद चले गए थे। बताई गए स्थान पर उन्हें एक बैग पड़ा मिला। घर आकर देखने पर उसमें कुछ कपड़े मिले। इसे लेकर रईस को दोस्तों पर शक हुआ। उसने कहा कि उसके हिस्से के पैसे लौटा दे नहीं तो वह पुलिस से शिकायत कर देगा।
विज्ञापन

इस बात को लेकर पिछले एक सप्ताह से तीनों दोस्तों के बीच विवाद चल रहा था। परिजनों का कहना है कि रुपये दो दोस्तों ने बांट लिए हैं और रईस को उसका हिस्सा नहीं दिया है। रईस ने इस मामले की शिकायत पुलिस से कर दी थी। इसके बाद आस मोहम्मद ने पांच दिन पहले जहर भी खा लिया था। रविवार को आस मोहम्मद उपचार के बाद लौटा तो रईस ने फिर से रुपयों का बंटवारा करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात पर तीनों युवकों में कहासुनी हो गई। रविवार शाम रईस संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। उसकी बाइक व आधार कार्ड गंगनहर के किनारे मिला था। उसके बेहोशी की हालत में मिलने के बाद परिजन का कहना है कि रईस अभी ठीक से जानकारी नहीं दे रहा। केवल इतना पता चला है कि उसे कार सवार वहां फेंककर गए हैं।

सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि युवक के लापता होने की शिकायत मिलने पर जांच शुरू की गई थी। युवक का मेडिकल परीक्षण कराकर बयान दर्ज किए गए हैं। जांच में पारिवारिक विवाद की बात भी सामने आई है। सभी पहलुओं से जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed