फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth killed by truck crashed on Delhi road

तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत, आरोपी फरार

Mon, 10 Jul 2017 09:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 10 Jul 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
Youth killed by truck crashed on Delhi road
शकील की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

दिल्ली रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर के सामने रविवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर विक्की सवार युवक की मौत हो गई। इस दौरान युवक का जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। गुस्साए लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ करते हुए आगजनी की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि युवक ने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था।

विज्ञापन


लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के शाहजहां कॉलोनी निवासी मोहम्मद उम्मेद (24) पुत्र बाबू मरहूम रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे अपने जीजा शकील के साथ विक्की से बागपत रोड पर अस्पताल में जा रहा था। अस्पताल में उसकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था। रास्ते में दिल्ली रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर के पास ईंट से भरे ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही शकील दूर जा गिरा, जबकि उम्मेद को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। इस बीच लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर आगजनी की कोशिश की। सूचना पर यूपी 100 की गाड़ी पहुंची और भीड़ को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने घायल शकील को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई ने टीपीनगर थाने में ट्रक के नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर टीपीनगर सचिन मलिक का कहना है कि ट्रक को कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


एक दिन पहले हुआ था बेटा
उम्मेद के पिता की मौत हो चुकी है। एक दिन पहले ही उम्मेद की पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था। नवजात मलियाना पुल के पास साईं अस्पताल में भर्ती है। उम्मेद अपने बेटे के पास अस्पताल में जा रहा था। युवक की मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिवार में दो छोटे भाई नाजिम और तालिब हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed