फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth injured in bike collision at Nanu Pyau intersection.

Meerut News: नानू प्याऊ तिराहे पर बाइक की टक्कर में युवक घायल

Sun, 19 Jul 2026 09:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 09:27 PM IST
विज्ञापन
Youth injured in bike collision at Nanu Pyau intersection.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। थाना क्षेत्र के नानू प्याऊ तिराहे पर शनिवार रात दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने नामजद बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नवाबगढ़ी निवासी मोहम्मद गुलजार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके खालू वसीम अहमद शनिवार रात अपने पुत्र मोहम्मद आजम के साथ मेरठ से बाइक पर गांव लौट रहे थे। आरोप है कि रात करीब 9:00 बजे नानू प्याऊ तिराहे पर सरधना की ओर मुड़ते समय पीछे से गलत दिशा से तेज गति और लापरवाही से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वसीम अहमद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं हैं। पीछे बैठे मोहम्मद आजम को भी चोट लगी है। दुर्घटना में दोनों बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कंकरखेड़ा स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद वसीम अहमद की गंभीर हालत को देखते हुए गढ़ रोड स्थित दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed