फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth injured in accident dies during treatment.

Meerut News: हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

Wed, 22 Jul 2026 09:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
Youth injured in accident dies during treatment.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। करनाल हाईवे पर नानू तिराहे के पास पांच दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल हुए नवाबगढ़ी निवासी युवक की बुधवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक का मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में शोक छा गया।

नवाबगढ़ी निवासी 45 वर्षीय वसीम पुत्र इकरामुद्दीन शनिवार रात बाइक से मेरठ से दवाई लेकर घर लौट रहे थे। बताया गया कि नानू तिराहे के निकट सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में वसीम गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर नानू चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया। वसीम को पहले सरधना सीएचसी लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन उनका मेरठ के एक निजी अस्पताल में उपचार करा रहे थे। बुधवार सुबह उपचार के दौरान वसीम की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed