फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youth in Saharanpur Converts to Hinduism at Banhkhandi Mahadev Temple, Renames Himself Shiv Rana

UP: सहारनपुर में युवक ने हिंदू धर्म अपनाया, कहा-पूर्वज थे सनातनी, अब की ‘घर वापसी’

Fri, 01 Aug 2025 04:50 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 01 Aug 2025 04:50 PM IST
सार

सरसावा के बनखंडी महादेव मंदिर में मुस्लिम युवक दानिश ने धार्मिक अनुष्ठान के बाद हिंदू धर्म स्वीकार किया और अपना नाम शिव राणा रखा। युवक का कहना है कि उसके पूर्वज हिंदू थे और उसने स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन किया है।

विज्ञापन
Youth in Saharanpur Converts to Hinduism at Banhkhandi Mahadev Temple, Renames Himself Shiv Rana
मंत्रोच्चारण के साथ युवक ने अपनाया हिंदू धर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के सरसावा में बनखंडी महादेव मंदिर में शुक्रवार को एक मुस्लिम युवक द्वारा स्वेच्छा से हिंदू धर्म अपनाने का मामला सामने आया है। युवक ने मंत्रोच्चारण, हवन-पूजन और शुद्धिकरण की प्रक्रिया के साथ हिंदू धर्म अपनाया। अब उसे 'शिव राणा' के रूप में पहचाना जाएगा।

विज्ञापन

पूर्व में दानिश नाम के इस युवक का कहना है कि उसकी आस्था लंबे समय से हिंदू धर्म में रही है। उसने बताया कि करीब 40 वर्ष पहले उसके पूर्वजों ने दबाव में मुस्लिम धर्म अपनाया था, लेकिन वह बचपन से ही हिंदू मान्यताओं को मानता आया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 1 अगस्त को आपके शहर में क्या हुआ 

विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक प्रक्रिया के दौरान विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मंदिर परिसर में मौजूद रहे। वहीं शिव राणा ने कहा कि उसने यह निर्णय पूरी तरह स्वेच्छा से और बिना किसी दबाव के लिया है। वह अब हिंदू रीति-रिवाजों और परंपराओं के अनुरूप जीवन व्यतीत करना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed