{"_id":"6a9d8e7ae363590c4d0a42da","slug":"youth-from-rachhauthi-dies-under-suspicious-circumstances-in-saudi-arabia-family-plunged-into-grief-meerut-news-c-73-1-mtd1003-108590-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सऊदी अरब में रछौती के युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों में मातम पसरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सऊदी अरब में रछौती के युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों में मातम पसरा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
माछरा। सऊदी अरब के रियाद शहर में माछरा ब्लॉक के गांव रछौती निवासी युवक मोहम्मद हिसाम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मोहम्मद हिसाम ट्रक ड्राइवर के रूप में काम करता था। उसकी मौत की सूचना मिलने पर उसके परिजनों में मातम पसर गया बताया गया है कि हिसाम अपने ट्रक के केबिन के अंदर मृत अवस्था में पाया गया। मौत के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।
रविवार देर शाम करीब सात बजे हिसाम के बड़े भाई ने पिता सलाउद्दीन को फोन पर यह जानकारी दी। सलाउद्दीन के तीन बेटे सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। खबर फैलते ही गांव में हिसाम के घर पर ग्रामीणों का तांता लग गया। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं, जिन्हें ग्रामीण सांत्वना दे रहे हैं। सलाउद्दीन ने बताया कि उनका बड़ा बेटा भारतीय दूतावास और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है। वे मोहम्मद हिसाम के पार्थिव शरीर को जल्द-से-जल्द भारत लाने की प्रक्रिया में जुटे हैं।
पार्थिव शरीर लाने के प्रयास
सलाउद्दीन के बड़े बेटे ने भारतीय दूतावास से संपर्क साधा है। वह स्थानीय अधिकारियों के साथ भी लगातार बातचीत कर रहा है। आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की जा रही है। परिवार मोहम्मद हिसाम के पार्थिव शरीर को जल्द-से-जल्द भारत लाना चाहता है। मौत के स्पष्ट कारणों का पता लगाने का भी प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -