{"_id":"6a510750793b724ca20a7b3d","slug":"youth-falls-into-pond-with-car-in-dhanpur-due-to-rain-body-found-after-15-hours-meerut-news-c-72-1-mct1012-155948-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बरसात के चलते धनपुर में कार सहित तालाब में गिरा युवक, 15 घंटे बाद मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बरसात के चलते धनपुर में कार सहित तालाब में गिरा युवक, 15 घंटे बाद मिला शव
विज्ञापन
खबर देहात में भी लगाने की कृपा करें-
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
धनपुर-गाजीपुर संपर्क मार्ग पर हुआ हादसा
- बारिश के पानी से तालाब-सड़क में नहीं हो सका अंतर
- खेड़की से दोस्त को छोड़कर घर लौटते समय हुआ हादसा
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर। इंचौली थाना क्षेत्र के धनपुर-गाजीपुर संपर्क मार्ग पर बृहस्पतिवार तेज बारिश के चलते तालाब का पानी सड़क पर आ गया। वहां से गुजर रहे कार सवार सचिन तोमर(38) तालाब में गिर गए। सुबह पानी कम हुआ तो ग्रामीणों को कार दिखाई पड़ी। घंटों की मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला गया। वहीं, दोपहर में पहुंची 44 वीं वाहिनी पीएसी की टीम ने तालाब से 15 घंटे बाद शव बरामद किया। टीम देरी से पहुंचने पर ग्रामीणों ने तहसीलदार से नाराजगी जाहिर की। घटना से परिवार स्तब्ध है।
परीक्षितगढ़ क्षेत्र के दुरवेशपुर गांव निवासी सचिन तोमर खेती करते थे। वह बृहस्पतिवार शाम को खेड़की गांव में अपने दोस्त को छोड़कर गांव लौट रहे थे। धनपुर-गाजीपुर संपर्क मार्ग पर अधिक बारिश से पानी सड़क के ऊपर से बह रहा था। इसके चलते वह सड़क और तालाब में अंतर नहीं कर सके। वह अनियंत्रित होकर कार सहित तालाब में गिर गए। उन्होंने निकलने का प्रयास किया तो तालाब में डूब गए।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह बारिश का पानी कम हुआ तो ग्रामीणों को तालाब में कार का कुछ हिस्सा दिखाई दिया। पुलिस के साथ ग्रामीणों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से कार को बाहर निकाला। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस ने चालक की पहचान सचिन तोमर के रूप में की। ग्रामीणों ने नंबर मिलाया तो वह बंद मिला। पानी में सचिन की चप्पलें तैरती मिलीं। इससे कार सवार के डूबने का शक गहरा गया। मौके पर आधा दर्जन गांवों के लोग इकट्ठा हो गए।
दोपहर एक बजे 44वीं वाहिनी पीएसी टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने स्टीमर व गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। करीब दो घंटे की मेहनत के बाद सचिन का शव तालाब से बरामद किया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिवार को इकलौता बेटा था सचिन
परिजनों के अनुसार पिता बालकराम का करीब 10 साल पहले निधन हो गया। घर में मां सुरेश और सचिन की पत्नी बबली और दो बेटे हैं। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। इकलौता होने के चलते परिवार की पूरी जिम्मेदारी सचिन के ऊपर थी। वह अपनी खेती संभालते थे। रात में वह दोस्त को छोड़ने के लिए खेड़की गए थे।
टीम लेट पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा
घटना की जानकारी पर आसपास के ग्राम प्रधान मौके पर पहुंच गए। मौके पर मौजूद तहसीलदार ओमकार सिंह व नायब तहसीलदार से राहत टीम को बुलाने की मांग करने लगे। उन्हें बार-बार टीम पहुंचने का आश्वासन मिलता रहा। करीब तीन घंटे बाद 44वीं वाहिनी पीएसी की टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया गया। इस दौरान मौके पर आसपास के गांव के लोग मौजूद रहे।
जनप्रतिनिधि मौके पर जुटे
दुर्घटना की जानकारी पर पूर्व विधायक प्रभु दयाल वाल्मीकि, भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी नरेशपाल, सपा नेता किशोर वाल्मीकि, राकेश सूद, दुरवेशपुर प्रधान राजेंद्र सिंह गुर्जर, तोफापुर ग्राम प्रधान अजय सागर, प्रधान नरेश यादव, वीरेंद्र यादव आदि मौके पर पहुंच गए। उसके उपरांत सभी दुरवेशपुर स्थित सचिन तोमर के घर पहुंचे और सांत्वना दी।
-- -- -- -- -- -- -