फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth drowned in central Gangahar, death

मध्य गंगनहर में युवक डूबा, मौत

Tue, 16 Feb 2021 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Youth drowned in central Gangahar, death
मध्य गंगनहर में युवक डूबा, मौत
विज्ञापन

हस्तिनापुर। भद्रकाली सिद्धपीठ मंदिर पर मेले के दौरान किठौर निवासी एक युवक मध्य गंग नहर में स्नान करते वक्त डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को बाहर निकलवाकर सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां उसकी मौत हो गई।

किठौर के गांव भाटीपुरा निवासी मम्मी उर्फ रोशन लाल (40) पुत्र हरशरण परिवार के साथ भद्रकाली सिद्ध पीठ मंदिर आया था। मंदिर में प्रसाद चढ़ाने की लाइन में लगने से पहले भद्रकाली चौकी के पास वह मध्य गंग नहर में स्नान करने लगा। स्नान करते वक्त उसका पैर अचानक गहरे गड्ढे में चला गया। वह पानी में डूब गया। सुरक्षा में लगे थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह और एसआई परविंदर सिंह ने युवक को बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी। कुछ ही देर में युवक को बाहर निकाल लिया। उसे इलाज के लिए सीएचसी हस्तिनापुर पहुंचाया गया। जहां से डाक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed