फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth dies after falling in drain near Indira Chowk

इंदिरा चौक के पास नाले में गिरकर युवक की मौत

Sat, 05 Feb 2022 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after falling in drain near Indira Chowk
इंदिरा चौक के पास नाले में गिरकर युवक की मौत
विज्ञापन

मेरठ। कोतवाली थाना क्षेत्र के इंदिरा चौक पर नाले में गिरने से सोनू शर्मा (43) की मौत हो गई। सोनू मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला था। वह काफी समय से वेस्टर्न रोड स्थित छीपी टैंक निवासी बहन के यहां रह रहा था। दो दिन पहले भी बहन के पास ही आया था। घटना के बाद कोतवाली पुलिस पहुंची और नगर निगम की टीम को बुलाकर शव को बाहर निकाला। वहीं, परिजन भी पहुंचे। इस दौरान कुछ लोगों ने कहा कि नाले की चहारदीवारी नहीं है, इस वजह से हादसा हुआ है। उन्होंने निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक सोनू शर्मा यहां परचून की दुकान पर काम करता था। वह शराब पीने का आदी था। दोपहर को इंदिरा चौक के पास वह नाले में गिर गया। पहले तो आसपास के लोगों ने निकालने की कोशिश की, लेकिन उसे नहीं निकाला जा सका। इसके बाद पुलिस पहुंची। नगर निगम टीम ने आधा घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद सोनू शर्मा का शव निकाला। बाद में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि नाले में डूबने से सोनू की मौत हुई है, जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed