{"_id":"6a356650f14c3f659a048efa","slug":"youth-critically-injured-in-collision-between-two-bikes-referred-to-district-hospital-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112737-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। थाना क्षेत्र के कालंदी गांव के पास शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना कोतवाली के गांव दभेड़ी निवासी मोहसिन पुत्र सलीम बाइक से सरधना से जा रहा था। कालंदी गांव के पास उसकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में मोहसिन गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घायल मोहसिन सड़क किनारे पड़ा रहा। उसके साथ मौजूद एक बच्चे ने राहगीरों से मदद मांगी और एक पिकअप वाहन को रुकवाकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को सीएचसी पहुंचाया गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मोहसिन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि अभी तक मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।-- -- -- -- -
विज्ञापन
सरधना। थाना क्षेत्र के कालंदी गांव के पास शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना कोतवाली के गांव दभेड़ी निवासी मोहसिन पुत्र सलीम बाइक से सरधना से जा रहा था। कालंदी गांव के पास उसकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में मोहसिन गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घायल मोहसिन सड़क किनारे पड़ा रहा। उसके साथ मौजूद एक बच्चे ने राहगीरों से मदद मांगी और एक पिकअप वाहन को रुकवाकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को सीएचसी पहुंचाया गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मोहसिन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि अभी तक मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन