फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth created ruckus in Jaibhim Nagar, broke glass of houses

Meerut News: जयभीम नगर में युवकों ने मचाया उत्पात, घरों के शीशे तोड़े

Fri, 18 Oct 2024 04:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
Youth created ruckus in Jaibhim Nagar, broke glass of houses
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के जयभीम नगर में कुछ युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। कई घरों की खिड़की के शीशे भी तोड़ डाले। सड़क पर खड़ी कार में तोड़फोड़ कर दी। कोर्ट में पेश करने के बाद जयभीम नगर निवासी आरोपी कृष्णा को जेल भी भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के हवाले से बताया कि क्षेत्र में रहने वाले सक्षम की साइकिल से उसकी बाइक टकराई थी। इसी को लेकर मारपीट हो गई। इसके बाद कृष्णा से अपने साथियों को बुला लिया। इन्होंने खुलेआम धारदार हथियार लहराते हुए जमकर उत्पात मचाया। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर युवक भाग निकले। कृष्णा पकड़ा गया। इस मामले में पुलिस को कई आरोपियों की तलाश है। मुख्य रूप से छुरा लेकर घूमने वाला युवक है, जिसकी पहचान अंकुश के रूप में हुई है। उसका दूसरा साथी शिवा बताया जा रहा है, जिसने कपड़े में पत्थर बांधकर कई घरों में तोड़फोड़ कर दी थी। एसपी देहात डा. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article