{"_id":"606368e48ebc3e8d1b2ec790","slug":"youth-beaten-up-due-to-love-affair-meerut-news-mrt532273379","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम-संबंधों के चलते युवक की पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम-संबंधों के चलते युवक की पीटकर हत्या
विज्ञापन
केवल मुजफ्फरनगर एडिशन के लिए पेज 1 की खबर...
प्रेम-संबंधों के चलते युवक की पीटकर हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
मंसूरपुर(मुजफ्फरनगर)। गांव नावला में प्रेम संबंधों के चलते युवक की पीटकर हत्या कर दी गई। पिता ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नावला निवासी अनुसूचित जाति के राहुल (25) के गांव की ही सजातीय युवती से प्रेम-संबंध थे। पिता दलबीर ने बताया कि सोमवार शाम राहुल को सुमित नामक युवक घर से बुलाकर ले गया था। देर रात किसी ग्रामीण ने डायल-112 को कॉल कर बताया कि एक घर से युवक की चीख-पुकार की आवाजें आ रही हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो धर्मबीर के घर के बाहर राहुल मरणासन्न पड़ा था। पुलिस ने उसे बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां मंगलवार दोपहर उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवक को बुरी तरह पीटा गया, निजी अंगों पर भी गंभीर चोट हैं। पिता दलसिंह ने धर्मबीर, उसके दो बेटे सुमित व सोनू समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सभी आरोपी फरार हैं, तलाश की जा रही है।