फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth beaten up after being taken away on the pretext of fixing a puncture; condition critical.

Meerut News: पंक्चर लगाने के बहाने युवक को ले जाकर पीटा, हालत गंभीर

Mon, 05 Oct 2026 10:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Youth beaten up after being taken away on the pretext of fixing a puncture; condition critical.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। सोमवार दोपहर पंक्चर लगाने के बहाने एक युवक को दुकान से ले जाकर दबंगों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया। वारदात में घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया है, पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
खेड़ी मनिहार निवासी आजाद की कस्बे में पंक्चर जोड़ने की दुकान है। पीड़ित के अनुसार सोमवार अपराह्न करीब दो बजे एक स्कॉर्पियो सवार कुछ लोग उसकी दुकान पर आए और वाहन का पंक्चर जोड़ने का झांसा देकर उसे अपने साथ ले गए। इसके बाद आरोपी आजाद को तिगरी रजबहे की पटरी पर ले गए, जहां गाड़ी सवार करीब आधा दर्जन लोगों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन

मारपीट में आजाद घायल हो गया, जिसके बाद हमलावर उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed